पीएम मोदी (PM Modi) ने असम के सिलचर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला. शिलांग-सिलचर कॉरिडोर के भूमि पूजन के बाद उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की सोच रुक जाती है, वहीं से बीजेपी का काम शुरू होता है.
नॉर्थ-ईस्ट को लेकर आरोप
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट को दिल्ली से और दिल से दोनों ही दूर रखा. उन्होंने (PM Modi) आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस क्षेत्र को भुला दिया था, जबकि बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने नॉर्थ-ईस्ट को देश की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र बना दिया है.
बराक वैली का जिक्र
पीएम (PM Modi) ने बराक घाटी की स्थिति पर भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि आजादी के समय कांग्रेस ने ऐसी सीमाएं बनने दीं, जिससे बराक वैली का समुद्र से संपर्क टूट गया. कभी व्यापार और उद्योग का केंद्र रही यह घाटी कांग्रेस की नीतियों के कारण पिछड़ गई.
शिलांग-सिलचर कॉरिडोर
पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया कि 24,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला शिलांग-सिलचर कॉरिडोर पूर्वोत्तर के लोगों के लंबे इंतजार को खत्म करेगा. इस परियोजना से सिलचर, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा को जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे प्रोजेक्ट्स की कल्पना भी नहीं कर सकती.
बॉर्डर एरिया पर दृष्टिकोण
पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की सोच कांग्रेस से अलग है. कांग्रेस बॉर्डर के गांवों को देश का अंतिम गांव मानती थी, जबकि बीजेपी उन्हें पहला गांव मानती है. इसी सोच के तहत कछार जिले से वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का नया चरण शुरू किया गया है, जिससे बराक वैली के गांवों में विकास होगा.
किसानों के मुद्दे पर हमला
प्रधानमंत्री (PM Modi) ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार लगातार किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है. उन्होंने गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी की. मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम के किसानों को कभी कोई मदद नहीं दी.
ये भी पढ़ें-बिहार राज्यसभा चुनाव के लिए NDA ने बनाई जीत की रणनीति, विधायकों को दी जाएगी ट्रेनिंग
युवाओं और अवसरों की बात
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने असम के युवाओं को हिंसा और आतंकवाद में उलझाए रखा. उन्होंने (PM Modi) आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम को ‘फूट डालो और राज करो’ की प्रयोगशाला बना दिया था. अब बीजेपी सरकार ने युवाओं के लिए अवसरों का नया आसमान खोला है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


