दिलीप सैनी.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में बुधवार देर रात एक 38 वर्षीय पत्रकार की चाकू घोंपकर हत्या (Journalist Murder) कर दी गई. इस हमले में उनके मित्र और भाजपा नेता (BJP Leader) घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि पीड़ित दिलीप सैनी (Dilip Saini) हमलावरों को जानता था और किसी विवाद के चलते उनकी हत्या कर दी गई.
सैनी के दोस्त और भाजपा के अल्पसंख्यक विंग के नेता शाहिद खान (Shahid Khan) ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की तो वे घायल हो गए. खान ने कहा, ‘हम कल रात खाना खा रहे थे और दिलीप सैनी को एक फोन आया. फिर वे (हमलावर) अंदर आए और उनको चाकू मारना शुरू कर दिया. जब मैंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन्होंने मुझे भी चाकू मार दिया. गोलियां भी चलाई गईं. वह बच नहीं पाए.’
पुलिस ने बताया कि पत्रकार दिलीप सैनी और उनके मित्र भाजपा नेता शाहिद खान को जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल रेफर कर दिया गया था. दिलीप सैनी की रास्ते में ही मौत हो गई.
फतेहपुर के पुलिस प्रमुख धवल जायसवाल ने बताया कि घटना कोतवाली इलाके में हुई. उन्होंने बताया, ‘दिलीप सैनी (38 साल) को चाकू घोंप दिया गया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में पता चला है कि वे सभी एक-दूसरे को जानते थे और किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. हम मामला दर्ज कर रहे हैं, सभी तथ्यों की जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी.’
-भारत एक्सप्रेस
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…