उत्तर प्रदेश

पति की लंबी आयु के लिए पत्नी ने दिनभर रखा करवा चौथ का व्रत, रात में जहर देकर उतारा मौत के घाट

देशभर में कल यानी कि 20 अक्टूबर को करवा चौथ (Karwa chauth) का पर्व धूमधाम से मनाया गया. महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की और अपने जीवनसाथी के दीर्घायु होने की प्रार्थना, लेकिन उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. मामूली कहासुनी के बाद एक पत्नी ने अपने पति को मैक्रोनी में जहर देकर उसकी हत्या कर दी.

पत्नी से हुआ विवाद

दरअसल, जिले के कड़ा धाम थाना इलाके के इस्माइलपुर गांव के रहने वाले शैलेश कुमार करवा चौथ (Karwa chauth) के दिन सुबह से ही पूजा की तैयारियों में जुटे हुए थे, पत्नी सविता ने करवा चौथ का व्रत भी रखा हुआ था, लेकिन शाम को पूजा से ठीक पहले शैलेश की किसी बात को लेकर सविता से झगड़ा हो गया. हालांकि थोड़ी देर बाद मामला शांत हो गया.

मैक्रोनी में जहर मिलाकर खिलाया

इसके बाद सविता ने खाने के लिए मैक्रोनी बनाई और उसमें जहर मिला दिया. यही मैक्रोनी उसने पति शैलेश को खिला दिया. शैलेश को मैक्रोनी देने के बाद वह पड़ोसी के यहां जाने की बात बोलकर घर से फरार हो गई. शैलेश ने जैसे ही मैक्रोनी खाई, उसकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में परिवार के अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

शैलेश की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. मृतक के भाई की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं शैलेश ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने पत्नी द्वारा जहर दिए जाने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें- Kanpur: करवाचौथ मनाने जा रही महिला सिपाही से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस्माइलपुर गांव में रविवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि पति को पत्नी ने मैक्रोनी में जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

2 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

26 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

39 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago