चुनाव

Jharkhand Elections: टिकट कटने से नाराज कई नेताओं का इस्तीफा, तीन पूर्व विधायकों ने भी पार्टी छोड़ी

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में 66 विधानसभा सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में टिकट से वंचित कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया है. इनमें तीन पूर्व विधायक भी शामिल हैं.  संथाल परगना की नाला विधानसभा सीट से पूर्व में विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके सत्यानंद झा बाटुल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर इस्तीफे का पत्र जारी किया है.

उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि झारखंड भाजपा की जो वर्तमान नीति है, वह ठीक नहीं है. मैंने जनसंघ के समय से 40 वर्षों तक पार्टी को खड़ा करने का काम किया, लेकिन जिस व्यक्ति ने बार-बार पार्टी बदली और जिसने पिछले विधानसभा चुनाव बीजेपी को हराने का काम किया, उसे आज टिकट दिया गया है.

बिशुनपुर सीट के पूर्व विधायक रमेश उरांव

गुमला जिले की बिशुनपुर सीट के पूर्व विधायक रमेश उरांव ने भी भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफे का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि वे विशुनपुर एवं लोहरदगा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे. पूर्वी सिंहभूम जिले की ईचागढ़ विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार रहे पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने भी पार्टी छोड़ दी है. एनडीए के तहत सीट शेयरिंग में ईचागढ़ सीट आजसू पार्टी को दी गई है. इससे नाराज होकर मलखान सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है.

मेनका सरदार ने वापस लिया इस्तीफा

पोटका सीट से तीन बार विधायक रह चुकीं मेनका सरदार ने शनिवार को प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन सोमवार को उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं की ओर मान-मनौव्वल के बाद इस्तीफा वापस ले लिया है. जमुआ सीट से भाजपा के विधायक केदार हाजरा ने प्रत्याशियों की सूची जारी होने के पहले ही भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ले ली थी.

गणेश महली ने भी सभी पदों से दिया इस्तीफा

पिछले विधानसभा चुनाव में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में लगभग दो हजार मतों के अंतर से चुनाव हारने वाले भाजपा के गणेश महली ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. खरसावां सीट पर पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे बास्को बेसरा ने भी पार्टी छोड़ दी है. इन दोनों नेताओं के झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है. बरकट्ठा सीट पर टिकट की दावेदार रही कुमकुम ने भी सोमवार को पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

23 minutes ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

39 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

46 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

48 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

51 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

55 minutes ago