Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kanpur: करवाचौथ मनाने जा रही महिला सिपाही से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Kanpur में महिला कॉन्सटेबल के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया. महिला ने बताया कि वो करवा चौथ के लिए अपने घर जा रही थी. जहां एक बाइक सवार ने लिफ्ट देने के बहाने रेप किया.

arrest

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

देश भर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में तो ऐसी हरकत करने वालों पर पुलिस सख्त कदम उठा रही है, लेकिन रेप की घटनाएं कम होने का नाम भी नहीं ले रहीं हैं. बड़ी बात तो ये है कि जब महिला पुलिस कॉन्सटेबल के साथ ही रेप जैसी घटना घट गई. ये मामला यूपी के कानपुर जिले का है. ये जब महिला कॉन्सटेबल की अयोध्या में तैनाती है. जो करवाचौथ मनाने शनिवार की रात को कानपुर स्थित एक गांव अपने ससुराल जा रही थी, वहीं लिफ्ट देने के बहाने एक युवक ने गांव के बाहर खेत में ले जाकर उसका रेप कर दिया.

हालांकि रेप आरोपी का नाम धर्मेंद्र उर्फ कल्लू पासवान है घटना के बाद इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि कल्लू पासवान इस घटना के बाद जब उसे लगा कि महिला पुलिस के पास जा रही है तो वो खुद बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गया था.

पुलिस कमिश्नर हरिश्चंद्र ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ कल्लू पासवान इतना शातिर था कि घटना के बाद वो पहले ही एक दूसरी पुलिस चौकी में पहुंच गया. वहां जाकर कहने लगा कि मेरी बाइक चोरी हो गई है. इस दौरान पीड़ित महिला सिपाही नजदीकी पुलिस चौकी पहुंच गई. उसने अपने साथ हुई रेप की घटना की जानकारी दी. तभी पुलिस वाले धर्मेंद्र को लेकर बाइक चोरी की जानकारी लेने उसी थाने आ गए, जहां महिला ने उसे पहचान लिया. फिलहाल, महिला सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें- Jharkhand: दुर्गा पूजा मेले से लौट रहीं दलित और आदिवासी समुदाय की 3 लड़कियों से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital