उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में बोले केशव मौर्य, ‘चोरों डकैतों पर हुई कार्रवाई से बिलबिला उठते हैं अखिलेश’

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में विपक्षी दलों पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि मझवां विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में विभिन्न राजनीतिक दल आएंगे, जिनकी राजनीति जातिवाद, तुष्टीकरण और परिवारवाद पर आधारित है.

मौर्य ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा, “विभिन्न दलों के लोग आपके बीच आएंगे, लेकिन आपको उनकी चालों से सावधान रहना होगा. आप विश्वास रखें कि वर्तमान में भी देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और आने वाले समय में भी भाजपा की सरकार रहेगी.”

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उपचुनावों से पहले आयोजित किया गया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभाओं में भाजपा और उसके सहयोगी दल सभी सीटें जीतेंगे.

उन्होंने आगे कहा, “समाजवादी पार्टी समाप्त होने जा रही है. पिछले लोकसभा चुनावों में जहां-जहां सपा और कांग्रेस जीती, वहां अराजकता का माहौल बन गया है. सपा का मजबूत होना मतलब गुंडा माफियाओं का मजबूत होना है, इसलिए कमल का ध्यान रखें.”

एनकाउंटर पर उठाए गए सवालों का दिया जवाब

उपमुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा एनकाउंटर पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जो अपराधियों के साथ हैं, वे खुद दर्द महसूस करेंगे. उन्होंने कहा, “जब अपराधियों, दंगाइयों और बलात्कारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है तो अखिलेश यादव बिलबिला उठते हैं. यह हमारे लिए आवश्यक है कि हम कानून-व्यवस्था बनाए रखें.”

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में झूठ बोलने वाले लोग आपके बीच आएंगे और कहेंगे कि संविधान खतरे में है. मौर्य ने सवाल उठाया, “क्या गरीब मां-बाप के बेटे के रहते हुए संविधान को खतरा हो सकता है? वे लोग आरक्षण को लूटने वाले हैं जो अब आरक्षण की बात करते हैं. यह मोदी जी की गारंटी है कि आरक्षण को कोई भी आंख नहीं दिखा सकता.”

राहुल गांधी पर निशाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मौर्य ने कहा कि वह अमेरिका में जाकर आरक्षण को खतरे में बताकर देश की छवि को खराब कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, “अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे, तब क्या उन्हें पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) याद आया? वह सत्ता के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं. राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 10 साल सत्ता चलाई, लेकिन उन्होंने देश को डूबाने के सिवाय कुछ नहीं किया.”

मौर्य ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, जबकि कुछ शक्तियां चाहती हैं कि भारत की माताएं-बहनें आगे न बढ़ें. उन्होंने जोर देकर कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब गुंडाराज का माहौल था.

जब भाजपा सरकार में है, गुंडागर्दी का कोई स्थान नहीं

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “अब जब भाजपा सरकार में है, गुंडागर्दी करने का कोई स्थान नहीं है. हमने गुंडों और माफियाओं को जेल भेजने का काम किया है. कन्नौज में एक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा की गई अपराध की जांच में हमने कड़ी कार्रवाई की है.”

उन्होंने यह भी कहा कि जाली नोट बनाने वाले अपराधी को पकड़ने का काम भाजपा ने किया है. मौर्य ने कहा कि मोदी जी का हाथ मजबूत करने से ही भारत मजबूत होगा. अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा के अलावा किसी अन्य पार्टी को वोट देना देश की बर्बादी की जिम्मेदारी है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 100 साल आगे बढ़ चुका है.

आईएएनएस

Recent Posts

‘अपनी मर्जी चलाएगी…?’ बात नहीं तो मैनपुरी के आसिन ने बेटी को दी खौफनाक सजा, कांप उठी मां की रूह

Mainpuri Father Shoots Daughter: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अपनी मर्जी से शादी करने…

29 seconds ago

जिरकपुर में बिल्डर के घर 8 राउंड फायरिंग; 3 शूटर गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग कनेक्शन?

Punjab Crime News: पंजाब के जिरकपुर में बिल्डर के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले…

2 minutes ago

इटली में जेन-अल्फा का बवाल; 4,400 करोड़ की संपत्ति जली, मेलोनी ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

Italy Protests: इटली में शिक्षा बजट और रक्षा खर्च को लेकर जेन-अल्फा छात्रों का विरोध…

9 minutes ago

कलयुगी बेटे ने विवाद शांत कराने पहुंचे माता-पिता पर छिड़का पेट्रोल, जिंदा फूंका

लखीमपुर खीरी में बहू-बेटे के विवाद को शांत कराने पहुंचे माता-पिता पर बेटे ने पेट्रोल…

10 minutes ago

मुजफ्फरनगर में रावण-कुंभकरण के साथ जलेगा 15 फीट का ‘कॉकरोच’, आयोजकों ने बताई वजह

Dussehra 2026: मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद…

21 minutes ago

‘A Sixth of Humanity’: देवेश कपूर और अरविंद सुब्रमण्यन की नजर से स्वतंत्र भारत के विकास की कहानी

देवेश कपूर और अरविंद सुब्रमण्यन की पुस्तक 'A Sixth of Humanity' स्वतंत्र भारत की विकास…

25 minutes ago