मनोरंजन

Harry Potter फेम एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ का हुआ निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, जीते थे दो Oscar Award

Harry Potter Actress Maggie Smith Died: अगर आपने हैरी पॉटर फिल्म देखी है तो आपके जहन में प्रोफेसर मैक्गोनॉगल के किरदार की याद जरूर मौजूद होगी. इस भूमिका को निभाने वालीं अभिनेत्री डेम मैगी स्मिथ को लेकर बेहद बुरी खबर सामने आ रही है, जिसकी वजह से हॉलीवुड सिनेमा में शोक की लहर छाई हुई है.

89 साल की उम्र में मैगी स्मिथ ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके परिवार ने फैंस को ये दुखद समाचार देते हुए दुख व्यक्त किया है. ब्रिटिश मंच और सिनेमा की एक महान हस्ती रह चुकीं एक्ट्रेस ने अपने करियर में दो ऑस्कर पुरस्कार जीते थे, एक साल 1970 में ‘द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी’ और दूसरा साल 1979 में ‘कैलिफोर्निया सुइट’ के लिए.

एक्ट्रेस के बेटों ने जारी किया स्टेटमेंट

मैगी स्मिथ के बेटों टोबी स्टीफेंस और क्रिस लार्किन ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी शेयर करते हुए लिखा- ‘हमें बहुत दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि डेम मैगी स्मिथ का निधन हो गया है. उन्होंने 27 सितंबर को अस्पताल में अंतिम सांस ली. वो एक बहुत ही निजी व्यक्ति थीं और उनके अंतिम समय में उनके दोस्त और परिवार मौजूद था. वा दो बेटों और पांच प्यार करने वाले पोते-पोतियों को छोड़ गईं, जो अपनी मां और दादी के निधन से बहुत दुखी हैं.’

कॉमेडी में डेम मैगी स्मिथ का नहीं था जवाब

ब्रिटिश सिनेमा और थियेटर की महान हस्ती रहीं डेम मैगी स्मिथ ने अपने अद्भुत अभिनय कौशल से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई. उनकी कॉमेडी के लिए भी उन्हें काफी पसंद किया जाता था. स्मिथ ने एक बार कहा था कि ‘मेरे करियर में उतार-चढ़ाव हैं. मुझे ऐसा लगता है कि मुझे हास्य में ही सीमित कर दिया गया है.’ उन्होंने आगे बताया कि कॉमेडी को अक्सर वास्तविक कला नहीं माना जाता. हालांकि स्मिथ ने सिर्फ कॉमेडी में ही नहीं, बल्कि गंभीर किरदारों में भी शानदार प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें: IIM-अहमदाबाद में एडमिशन लेने पर अमिताभ बच्चन की नातिन Navya Nanda ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

दो बार जीता था ऑस्कर अवॉर्ड

मैगी स्मिथ को ‘डाउनटन एबे’ में विधवा काउंटेस ऑफ ग्रांथम के किरदार के नाम से जाना जाता था. स्मिथ ने 1969 में ‘द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी’ में पहला ऑस्कर अपने नाम किया था. इसके बाद 1978 की कॉमेडी कैलिफोर्निया सुइट में उन्होंने दूसरी बार ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया था. वह ‘द इम्पोर्टेंस ऑफ बीइंग अर्नेस्ट’ , ‘थ्री टॉल वूमेन’ और ब्लैक कॉमेडी फिल्म ‘गोस्फोर्ड पार्क’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

‘नोवेयर टू गो’ थी पहली फिल्म

1934 में ऑक्सफोर्ड में जन्मी, स्मिथ ने अपने करियर की शुरुआत प्लेहाउस थियेटर में की. उन्होंने कई प्रमुख मंच प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया, जिनमें बंबर गैस्कोइने का म्यूजिकल ‘शेयर माय लेट्यूस’ शामिल है. इसके साथ ही स्मिथ ने फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना कदम रखा, जहां साल 1958 में सैथ होल्ट की थ्रिलर ‘नोवेयर टू गो’ ने उन्हें पहली बार मौका मिला.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ताबड़तोड़ FIR में फंसे अनंत सिंह: संख्या इतनी की मोकामा में बढ़ जाएगी मुश्किल

FIR On Anant Singh Mokama: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह…

11 minutes ago

BCCI पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में हुआ फेरबदल, प्रज्ञान ओझा बनें नए अध्यक्ष

बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर…

1 hour ago

चुनावी हलफनापे में गलत जानकारी पर वोटर करा सकेगा क्रिमिनल केस: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी…

2 hours ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

2 hours ago