आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है. उसने एक वीडियो जारी कर अयोध्या में हिंसा कराए जाने का दावा किया है. इसके साथ ही कहा है कि राम मंदिर को बम से उड़ा देंगे. उसने कहा, 16-17 नवंबर को अयोध्या में हिंसा होगी. पन्नू का वीडियो सामने आने के बाद अयोध्या का पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है. सुरक्षा एजेंसियां राम मंदिर परिसर की सघन तलाशी कर रही हैं.
राम मंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. एसपी सुरक्षा बलरामचारी दुबे ने एटीएस के जवानों और पुलिस बल के साथ राम जन्मभूमि के दर्शन पथ के साथ ही पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा.
वहीं मामले को लेकर आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि एक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर हिंसा कराने की धमकी है. अयोध्या में सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद है. हालांकि, धमकी भरा वीडियो सामने आने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है और सतर्कता बरती जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…