The Great India Kapil Show: कपिल शर्मा का शो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहता है. अब आज की ही बात करें तो राजनेता और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के नेटफ्लिक्स (Netflix) पर प्रसारित होने वाले ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में वापसी की खबरें सामने आ रही हैं. पांच साल के पहले इस कॉमेडी शो में उनकी कुर्सी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने संभाली थी.
नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक छोटे से वीडियो में वह अपनी खास कुर्सी पर वापस बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जिससे काफी उत्साह और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है.
बहरहाल ‘ट्रंप’ और ‘किम जोंग उन’ भी इस शो में इन दिनों दिखाई दे रहे हैं. अब आप ये सुनकर हैरान हो रहे होंगे कि ‘अमेरिका के राष्ट्रपति’ और ‘उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर’ कहां इस शो में पहुंच गए! चलिए हम बताते हैं.
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन-2 का आठवां एपिसोड बीते दिनों नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुआ. इसमें Infosys के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) अपनी पत्नी सुधा मूर्ति (Sudha Murty) के साथ और Zomato के संस्थापक दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) अपनी मैक्सिकन मूल की पत्नी जिया गोयल/ग्रेशिया मुनोज (Gia Goyal/ Grecia Muñoz) के साथ नजर आए.
इसी शो में उनकी मुलाकात दो कॉमिक किरदारों ‘डोनाल्ड ड्रंक’ और ‘किम जोंग’ से हुई. ‘डोनाल्ड ड्रंक’ के भेष में कृष्णा अभिषेक नजर आए तो ‘किम जोंग’ बने थे किकू शारदा. दोनों इससे पहले सोनी टीवी पर प्रसारित शो में धर्मेंद्र और उनके बेटी सनी देओल के किरदारों में दर्शकों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…