उत्तर प्रदेश

UP News: जानें यूपी में एक व्यक्ति कितनी जमीन खरीदने का है हकदार और क्या हैं यहां के नियम?

UP News: उत्तर प्रदेश में अगर आप जमीन खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. बता दें कि हर कोई निवेश के उद्देश्य से जमीन खरीद कर डाल देता है कि जब दाम बढ़ेंगे तब बेचा जाएगा लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग इस मामले में भी धोखा खा जाते हैं. ऐसे में ये जरूरी है कि जिस भी प्रदेश में आप जमीन खरीदने जा रहे हैं, वहां से नियमों को जान लें. वैसे भारत में अलग-अलग राज्यों में इसके अलग-अलग नियम हैं. पूरे देश में जमीन रखने का एक-सा कानून नहीं है. ऐसे में बात अगर यूपी की बात करें तो यहां सरकार के नियमों के अनुसार एक शख्स अपने नाम पर अधिकतम 12.5 एकड़ कृषि भूमि ही खरीद सकता है. इससे ज्यादा जमीन खरीदने की यहां अनुमति नहीं है.

यूपी में जमीन खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

जब भी आप कोई जमीन खरीदने जाएं तो इस बात की पूरी जानकारी कर लें कि भूमि सरकारी न हो. खतौनी में यह देखना होगा कि वो जमीन श्रेणी 1 (क) की होनी चाहिए.
जमीन का नक्शा देखने के साथ-साथ रेजिस्ट्री ऑफिस उसका 12 साल का रिकॉर्ड भी जरूर देख लें.
जमीन खरीदने से पहले मौके पर जाकर देख लें कि जिससे आप जमीन खरीद रहे हैं, उस पर उसका कब्जा है भी यह नहीं.

ये भी पढ़ें-UP News: बबिता चौहान बनीं महिला आयोग की अध्यक्ष, मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा उपाध्यक्ष

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि अगर आप जमीन किसी SC/ST समाज के शख्स से खरीद रहे हैं तो उसके लिए डीएम से परमिशन लेनी होगी. अगर बिना परमिशन खरीदेंगे तो वह जमीन राज्य सरकार के पक्ष में चली जाएगी.
इसी के साथ ही खतौनी को देखेंगे तो उस पर 16 डिजिट के एक कोड होगा, जिसका आखिरी अंक 12 होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं है तो समझ लें कि कुछ गड़बड़ है.
जमीन खरीदने से पहले इस बात की जानकारी लेनी भी जरूरी है कि भूमि किसी बैंक में बंधक न हो, अन्यथा दाखिल खारिज नहीं किया जाएगा.
जब भी कोई जमीन खरीदने जाएं तो सीएच 41 और 45 में यह देख लें कि वह भूमि चकरोड, मरघट, खलिहान, चारागाह में न आ रहीं हो.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

12 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

12 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

20 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

31 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

41 minutes ago