Lakhimpur DM: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. वैसे तो संपूर्ण समाधान दिवस में बड़े-बुजुर्ग अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं लेकिन सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में तब सब हैरान रह गए, जब 8वीं क्लास में पढ़ने वाला 13 साल का एक बच्चा अमिताभ सीधे जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के सामने जा खड़ा हुआ. बच्चे का कॉन्फिडेंस ऐसा था कि वहां मौजूद बड़े-बड़े अधिकारी भी दंग रह गए.
अमिताभ ने डीएम को बताया कि उसके ताऊ-ताई ने उनके घर के एक हिस्से पर ताला लगा दिया है. परिवार गरीब है और वे उस हिस्से को किराए पर देकर घर का खर्च चलाना चाहते हैं. बच्चे ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.
इस दौरान जब बच्चे ने पुलिस की बेरुखी पर गुस्सा जाहिर किया तो डीएम ने उसे शांत कराते हुए कहा, “बेटा, इन सब बातों को छोड़ो और पढ़ाई पर ध्यान दो.” इस पर बच्चे ने तपाक से पुलिस वालों की तरफ इशारा करते हुए कहा, “आप लोगों को क्या दिक्कत है, आपकी कमीशन कम हो गई क्या?” बच्चे की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग और खुद डीएम साहब भी हंस पड़े.
बात यहीं खत्म नहीं हुई. जब डीएम ने उसकी पारिवारिक स्थिति को लेकर पूछा तो बच्चे ने महंगाई का दर्द बयां करते हुए कहा, “आजकल ₹50 में क्या होता है खाने की तंगी है.” इसके बाद उसने सीधे डीएम से ही सवाल दाग दिया, “मेरी दीदी 9वीं पास कर गई है अब उसे स्कूल से मुफ्त किताब-कॉपी नहीं मिलती, आप देंगे पैसा?” बच्चे के इस मासूम लेकिन तीखे सवाल पर मुस्कुरा रहे डीएम साहब भी एक पल के लिए लाजवाब हो गए. उन्होंने तुरंत बच्चे को भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.
डीएम के निर्देश पर शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह तुरंत पुलिस टीम के साथ अमिताभ के घर पहुंचे. हालांकि जब पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की तो कहानी कुछ और ही निकली. बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि अमिताभ का पढ़ाई में मन नहीं लगता और वह इधर-उधर घूमता रहता है. वह घर से स्कूल की टीसी कटवाने की बात कहकर निकला था लेकिन सीधे तहसील पहुंच गया.
जांच में यह भी पता चला कि बच्चे के पिता ने दो शादियां की थीं. पहली पत्नी के बेटे की मां का निधन हो चुका है और वह लखनऊ में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ रहा है. जिस कमरे पर ताला लटका था वह असल में उसी सौतेले भाई के हिस्से का है. वहीं शिकायत करने वाला अमिताभ दूसरी पत्नी का बेटा है और उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की पढ़ाई और परिवार की स्थिति को ध्यान में रखकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा चोरी पर कांग्रेस के सवाल: खड़गे-राहुल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…