Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और देश को अस्थिर करने वाली ताकतों पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देखा जा रहा है.

CM Yogi Statement On Bangladesh Model

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की राजनीतिक स्थिति और हालिया घटनाक्रमों को लेकर विपक्षी ताकतों पर तीखा और आक्रामक प्रहार किया है. सीएम योगी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग हमेशा जनादेश से निकलता है, किसी भी प्रकार की अराजकता से नहीं. उन्होंने कड़े शब्दों में आरोप लगाया कि देश में कुछ ऐसी शक्तियां सक्रिय हैं जो ‘बांग्लादेश की तर्ज पर’ भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही हैं और देश को अस्थिर करने की नापाक कोशिश कर रही हैं.

युवाओं के भविष्य पर चिंता

विपक्षी दलों और साजिशकर्ताओं पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के हाथों में राष्ट्र निर्माण की मशाल थमाने के बजाय उन्हें अराजकता के औजार थमाने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव सुधार का मुखौटा और न्याय का झूठा नारा देकर देश में अस्थिरता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन भारत का लोकतंत्र जनविश्वास की मजबूत जड़ों पर खड़ा एक ऐसा विशाल वटवृक्ष है जिसे ऐसे षड्यंत्रों के अंधड़ कभी हिला नहीं सकते.

किसे बताया मारीच और कालनेमी? (CM Yogi Opposition Attack)

सीएम योगी ने दो पौराणिक पात्रों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तंज कसा और कहा कि राजनीति के ‘मारीचों’ और ‘कालनेमियों’ को देश की जनता भली-भांति पहचान चुकी है और उन्हें पूरी तरह सत्ता से दूर रखा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी युवाशक्ति देश का भविष्य संवारने के लिए है, न कि किसी की राजनीतिक भूख मिटाने के लिए. देश को अराजकता की आग में झोंककर कुर्सी हथियाने की यह सियासी साजिश भारत की जनता कभी सफल नहीं होने देगी.

ये भी पढ़ें: 14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह कड़ा बयान देश की आंतरिक सुरक्षा, स्थिरता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है. अराजकता और राजनीतिक साजिशों के खिलाफ सीएम योगी की यह चेतावनी देश की राजनीति में एक बड़ा संदेश देती है कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से खिलवाड़ करने वाली ताकतों को जनता और सरकार दोनों कड़ा जवाब देने के लिए तैयार हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital