उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: लखनऊ के होटलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार दूसरे दिन सोमवार होटलों को बम से उड़ाने की धमकी ( Luckhnow Hotel Bomb Threat) मिली है. हजरतगंज थाना क्षेत्र में रेनेसां होटल, ताज होटल और सिलवेट होटल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई.

रविवार को भी मिली थी धमकी

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को धमकी भरा एक ईमेल भेजा गया. इसमें लखनऊ के कई नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस हरकत में आई. पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम जांच के लिए होटल पहुंची और डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाशी ली. हालांकि, इस दौरान उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इससे पहले रविवार को भी ईमेल के जरिये कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जो बाद में फर्जी साबित हुई.

नामी होटलों को मिली धमकी

लखनऊ के राणा प्रताप मार्ग स्थित होटल फॉर्च्यून, लेमन ट्री, होटल मैरियट समेत कई होटलों को धमकी मिली. इसके बाद आनन-फानन में होटल संचालकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बड़े पैमाने पर जांच में जुट गई. राज्य में दीपावली के मद्देनजर होटलों और मार्केट में पुलिस की टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है.

MEITY ने जारी की एडवाइजरी

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें विभिन्न एयरलाइनों को मिल रही बम की फर्जी धमकियों के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित सभी मध्यस्थों की जिम्मेदारी तय की गई है. इन अफवाहों को रोकने में विफल रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

देश में इस साल अप्रैल से अक्टूबर तक कई स्कूलों, कॉलेजों, होटलों और हवाई अड्डों को बड़ी संख्या में बम की धमकी के ईमेल और कॉल मिले हैं. ये धमकियां दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और जयपुर सहित कई शहरों में दी गईं. इसको लेकर स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. ज्यादातर धमकियां सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से दी गई हैं. अब मामलों की जांच के लिए केंद्र सरकार मेटा और एक्स जैसी सोशल मीडिया एजेंसियों की मदद लेने जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

2 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

7 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

26 minutes ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

1 hour ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

2 hours ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

2 hours ago