दुनिया

आतंकी पन्नू ने Air India की फ्लाइट्स के बहिष्कार की दी धमकी, रूट और प्लेन के नामों की लिस्ट भी जारी की

खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एअर इंडिया के फ्लाइट के बहिष्कार की धमकी दी है. खालिस्तानी आतंकी पन्नू का एक वीडियो मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें पन्नू ने कहा है कि भारत सिखों को मारता है, सिख भारत को आर्थिक रूप से मार देंगे.

रूट और फ्लाइट्स की लिस्ट जारी की

इसी वीडियो में 1 नवंबर से लेकर 19 नवंबर के बीच का रूट और एअर इंडिया की फ्लाइट्स की एक लिस्ट भी जारी की है. जिसमें दिल्ली से कनाडा, अमेरिका, यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, के साथ दिल्ली से टोरंटो AI 187 और AI 189, दिल्ली से वैंकूवर, AI 185, दिल्ली से लंदन, AI 111 और AI 161, बॉम्बे से लंदन, AI 129 और AI 131, दिल्ली से सिडनी, AI 302, दिल्ली से मेलबर्न, AI 308, दिल्ली से फ्रैंकफर्ट AI 121 की फ्लाइट्स शामिल हैं.

सरकार ने 5 साल के लिए बढ़ाया बैन

बता दें कि बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिख फॉर जस्टिस पर लगे बैन को अगले 5 साल के लिए बढ़ा दिया था. सरकार की ओर से ये कार्रवाई UAPA के तहत की गई थी. NIA ने SFJ खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ करीब आधा दर्जन मामले दर्ज किए हैं. जांच एजेंसी ने 2023 में पंजाब और चंड़ीगढ़ में स्थित पन्नू से जुड़ी संपत्तियों को भी अटैच कर दिया था. केंद्र सरकार ने साल 2019 में SFJ पर बैन लगा दिया था. उसी के बाद से ये प्रतिबंध की अवधि लगातार बढ़ाई जा रही है.

यह भी पढ़ें- Pakistan: मानवाधिकार कार्यकर्ता ईमान जैनब पति के साथ फिर गिरफ्तार, मां और पूर्व मंत्री ने कहा- ‘सरकार’ का फासीवाद जोरों पर’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

23 minutes ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

40 minutes ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

1 hour ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

2 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

2 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

2 hours ago