उत्तर प्रदेश

पॉकेट-फ्रेंडली हुई हवाई यात्रा! लखनऊ एयरपोर्ट पर खुला उड़ान यात्री कैफे; अदाणी ग्रुप करता है एयरपोर्ट को संचालित

Lucknow Airport Udan Yatri Cafe: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यात्रियों को बेहतरीन सुविधा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने रविवार को उड़ान यात्री कैफे का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया.

एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के चेक-इन हॉल में शुरू किए गए इस कैफे में अब यात्रियों को मात्र 10 रुपये से अल्प आहार और पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे. यह पहल केंद्र सरकार की ‘उड़ान योजना’ के तहत हवाई यात्रा को अधिक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

यात्रियों को मिलेगी राहत- मंत्री राम मोहन नायडू

उद्घाटन के मौके पर मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि उड़ान यात्री कैफे यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि किफायती दरों पर पानी, पेय पदार्थ, नाश्ता और मिठाइयों की उपलब्धता से आम यात्रियों को राहत मिलेगी और हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुलभ बनेगी.

एयरपोर्ट प्रशासन के प्रवक्ता ने भी इस पहल को यात्री सुविधाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अब यात्रियों को एयरपोर्ट पर भी उचित कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सकेगी.

एलआईएएल करती है लखनऊ एयरपोर्ट का संचालन

लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एलआईएएल), जो अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, लखनऊ एयरपोर्ट के संचालन और विकास की जिम्मेदारी संभाल रही है.

एलआईएएल ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ 50 वर्षों के लिए रियायत समझौता किया है और 2 नवंबर 2020 से एयरपोर्ट का वाणिज्यिक संचालन संभाल रही है.

एयरपोर्ट पर उपलब्ध हैं कई आधुनिक सुविधाएं

यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा, ई-गेट्स, 2डी स्कैनर, सेल्फ-बैगेज ड्रॉप, ऑटोमैटिक ट्रे रिट्रीवल सिस्टम और फास्टैग आधारित भुगतान जैसी कई आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं.

ये भी पढ़ें- Iran US War Impact: ईरान जंग की भारतीय शेयर बाजार पर बड़ी चोट, सिर्फ 4 दिन में निवेशकों ने 1.75 लाख करोड़ गंवाए, रिलायंस सबसे ज्यादा प्रभावित

उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत के साथ लखनऊ एयरपोर्ट अब यात्रियों को सस्ती और बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

8 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

8 hours ago