Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नालों में दो शव पड़े मिले. दोनों कई दिनों से गायब थे. परिजनों ने दोनों को लेकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पहला मामला आशियाना इलाके का है. जहां कई दिनों से लापता एक पूड़ी विक्रेता का शव नाले से बरामद हुआ. वहीं दूसरा मामला वजीरगंज इलाके का है जहां कई दिनों से एक मानसिक दिव्यांग का शव नाले में उतरा रहा था. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया.
आशियाना इलाके से बरामद शव की पहचान पूड़ी विक्रेता उदय कुमार पासवान (50 साल) के रूप में हुई है. वो बंगला बाजार में रहते थे. उनकी सालेहनगर तिराहे के पास दुकान है. दुकान के पास ही मौजूद नाले में उनका शव मिला.
पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात को दुकान बंद करने के बाद उदय घर नहीं पहुंचे थे. परिजनों के मुताबिक वो शराब के आदी थे. अब उनका शव बरामद हुआ है. पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन में जुटी हुआ है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
वहीं वजीरगंज से बरामद शव की पहचान मानवेंद्र श्रीवास्तव (48 साल) के रूप में हुई है. वो आमगीर ड्योढ़ी के रहने वाले थे. उनका शव फूलमंडी के पास नाले में तैरता मिला. उन्हें मिर्गी के दौरे आते थे और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ये भी पढ़ें- बाहर वालों से तो बच गई पर अपने बन गए कातिल! खौफनाक है कमांडो काजल की मर्डर मिस्ट्री
मृतक के भाई प्रवीण श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी की दोपहर मानवेंद्र बिना किसी को बताए घर से चले गए थे और वापस नहीं लौटे. इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराया गया था. मानवेंद्र की मानसिक स्थिति खराब थी.
पुलिस के मुताबिक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है. दोनों मामलों में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…
PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…
Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…
UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…