उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आयकर विभाग में बड़ा विवाद, दो वरिष्ठ अफसर आमने-सामने

राजधानी लखनऊ स्थित इनकम टैक्स विभाग के दफ्तर में गुरुवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. डिप्टी कमिश्नर पद पर तैनात IRS अधिकारी गौरव गर्ग ने अपने ही सीनियर, जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है.

गौरव गर्ग की शिकायत के बाद हजरतगंज पुलिस ने योगेंद्र मिश्रा के खिलाफ सात धाराओं में FIR दर्ज की है. जांच के तहत पुलिस ने विभाग के प्रशासनिक आयुक्त का कक्ष सील कर दिया है, जबकि फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है. पुलिस ने घटना की सच्चाई जानने के लिए CCTV फुटेज भी मांगी है.

वहीं, जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और खुद को साजिश का शिकार बताया है. मिश्रा की पत्नी ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ से मिलकर पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पुराने विवाद से उपजा नया झगड़ा

मामले की शुरुआत फरवरी 2025 में विभागीय क्रिकेट मैच के दौरान हुई बहस से जुड़ी बताई जा रही है. IRS गौरव गर्ग का कहना है कि योगेंद्र मिश्रा ने मैच में रुकावट डाली थी और खिलाड़ियों को व्हाट्सएप पर अभद्र भाषा में संदेश भेजे थे.

दूसरी ओर, योगेंद्र मिश्रा ने गौरव गर्ग पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने, ब्लैकमेलिंग और मारपीट करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर इस पूरे मामले को विस्तार से बताया है. मिश्रा का दावा है कि सबसे पहले हमला गौरव गर्ग ने ही किया था और इस बात के गवाह भी मौजूद हैं.

गंभीर आरोप, परिवार को बताया खतरे में

IRS अधिकारी योगेंद्र मिश्रा ने यह भी दावा किया है कि उनकी नाबालिग बेटी का पीछा किया गया और उनकी कार का भी ट्रैक किया गया. उन्होंने पुलिस कमिश्नर को 13 पन्नों की शिकायत सौंपते हुए वीडियो, गवाहों के बयान और चैट्स भी सौंपी हैं.

मिश्रा ने मांग की है कि किसी भी एकतरफा FIR दर्ज करने से पहले निष्पक्ष जांच की जाए. उनका कहना है कि कुछ लोग मिलकर झूठा नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उन्हें ही हमलावर साबित किया जा सके.

IPS अधिकारी पर भी निशाना

IRS योगेंद्र मिश्रा ने अपनी शिकायत में IPS अधिकारी रवीना त्यागी, जो गौरव गर्ग की पत्नी हैं, पर भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि रवीना त्यागी के पास इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट की अहम जिम्मेदारी है और इसी का गलत इस्तेमाल करते हुए उनके खिलाफ मीडिया ट्रायल चलवाया जा रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय मैच के पुराने वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके.

IRS अफसर की सुरक्षा की मांग

मामला अब इतना गंभीर हो गया है कि IRS योगेंद्र मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के DGP, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यहां तक कि प्रधानमंत्री तक को चिट्ठी भेजकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है. इस विवाद ने आयकर विभाग की साख और आंतरिक अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: देश के अंतिम नागरिक तक न्याय पहुंचाना हमारा मौलिक कर्तव्य है: CJI बी.आर. गवई

-भारत एक्सप्रेस 

Anuj Kumar

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

17 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

35 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

36 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

47 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago