लखनऊ के शहीद पथ पर मेदांता के पास आग का गोला बनी बस, सभी 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए. (PC: भारत एक्सप्रेस)
Lucknow Bus Fire:रवि कुमार/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के शहीद पथ पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रफ्तार भर रही एक चलती बस में अचानक आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, लेकिन गनीमत रही कि वक्त रहते एक बड़ा हादसा टल गया.
गोरखपुर से गुजरात जा रही एक डबल डेकर बस का टायर फटने से लखनऊ के शहीद पथ पर मेदांता अस्पताल के पास भीषण आग लग गई. बस में सवार सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.
राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र अंतर्गत शहीद पथ पर मेदांता अस्पताल के सामने एक दर्दनाक हादसा होते-होते बचा. गोरखपुर से सूरत (गुजरात) जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट डबल डेकर बस में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, पूरी बस आग का गोला बन गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई.
पुलिस के अनुसार, बस का टायर अचानक फटने के कारण यह आग लगी. धमाके की आवाज के साथ ही बस से धुआं और लपटें निकलने लगीं, जिससे अंदर सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया. हादसे के वक्त बस में कुल 32 यात्री सवार थे. चालक की सूझबूझ और स्थानीय पुलिस की तत्परता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि सभी 32 यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
यह भी पढ़ें-केरल में कुदरत का करिश्मा! 3 दिन तक मिट्टी में दबी रही मां और दो बच्चे, धीमी आवाज ने बचाई जिंदगियां
-भारत एक्सप्रेस
JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…
पाकिस्तान को साल 2027 के लिए IMF और World Bank Group के Board of Governors…
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की योजना पर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…
PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…
'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…