Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

केरल में कुदरत का करिश्मा! 3 दिन तक मिट्टी में दबी रही मां और दो बच्चे, धीमी आवाज ने बचाई जिंदगियां

Kerala Mother Dog Rescue: मिट्टी के अंदर एक मां कुतिया अपने दो पिल्लों के साथ पूरी तरह फंसी हुई थी. तीनों करीब तीन दिन से बिना खाए-पिए वहीं मिट्टी के नीचे दबे हुए थे. बच्चे ठंड और डर से कांप रहे थे, वहीं मां खुद इतनी कमजोर हो चुकी थी कि हिल तक नहीं पा रही थी. फिर भी उसने तीन दिन तक अपने बच्चों का साथ नहीं छोड़ा था.

kerala-landslide-mother-dog-and-puppies-rescued-after-three-days-under-soil

केरल में 3 दिन तक मिट्टी में दबी रही मां और दो बच्चे (इमेज-X.com)

Kerala Mother Dog Rescue: केरलम से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल भर दिया. भारी बारिश के बाद राज्य के एक इलाके में हल्का भूस्खलन हुआ. बारिश थमने के बाद आसपास के लोगों को कहीं से एक बहुत धीमी सी, लगातार कूं-कूं की आवाज सुनाई दे रही थी.

शुरुआत में लोग समझ नहीं पाए कि आखिर यह आवाज कहां से आ रही है, लेकिन जब यह आवाज थमी नहीं तो कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर उस जगह की मिट्टी हटानी शुरू की. जैसे-जैसे मिट्टी हटती गई, जो नजारा सामने आया उसने वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर दिया.

मिट्टी के अंदर एक मां कुतिया अपने दो पिल्लों के साथ पूरी तरह फंसी हुई थी. तीनों करीब तीन दिन से बिना खाए-पिए वहीं मिट्टी के नीचे दबे हुए थे. बच्चे ठंड और डर से कांप रहे थे, वहीं मां खुद इतनी कमजोर हो चुकी थी कि हिल तक नहीं पा रही थी. फिर भी उसने तीन दिन तक अपने बच्चों का साथ नहीं छोड़ा था.

मां की आंखों से बहने लगे आंसू

लोगों ने बिना देर किए तीनों को सावधानी से बाहर निकाला गया. बच्चों के नन्हे शरीर से मिट्टी साफ की गई, तौलिए से उन्हें पोंछा गया और कपड़े में लपेटकर थोड़ी गर्माहट देने की कोशिश की गई.

फिर वह पल आया, जब मां की आंखों से आंसू बहने लगे. वह अपने बच्चों के बिल्कुल करीब खड़ी होकर बस उन्हें एकटक देखती रही, मानो तीन दिनों की उस घुटन, डर और तकलीफ के बाद आखिरकार उसे यकीन हो गया हो कि अब उसके बच्चे सुरक्षित हैं.

मुश्किल घड़ी में भी नहीं छोड़ा बच्चों का हाथ

उसके आंसुओं में जहां दर्द था लेकिन उसे अपने बच्चों के बच जाने की बहुत खुशी थी. उस मां ने सबसे मुश्किल घड़ी में भी अपने बच्चों का साथ नहीं छोड़ा.

ये भी पढ़ें- 25 पाकिस्तानी सैनिक ढेर! असीम मुनीर के उड़े होश, अब क्या BLA का प्लान?

इसके बाद स्थानीय लोगों ने वहीं तीनों के लिए एक छोटा-सा अस्थायी आशियाना तैयार किया, उन्हें खाना-पानी दिया और आगे की बारिश से बचाने का पूरा इंतजाम किया. कभी-कभी किसी की जान बचाने के लिए बहुत बड़े संसाधनों की जरूरत नहीं होती, बस चाहिए होता है किसी की छोटी-सी पुकार को ध्यान से सुनने वाला एक संवेदनशील इंसान.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital