रवि कुमार/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों का कनेक्शन दुबई में बैठे आकिब से जुड़ा हुआ सामने आया है. आकिब लगातार सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ बयान दे रहा है. हाल ही में उसने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो डाली जिसमें वह पासपोर्ट फाड़ते हुए दिख रहा है साथ ही भारत न आने की बात भी कह रहा है. जांच में पता चला है कि उसी ने गिरफ्तार आरोपियों को विदेश में बैठे लोगों से जोड़ा था. अब जांच एजेंसियां उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं और उसे जल्द से जल्द भारत लाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं. चलिए जानते है पूरा मामला:
लखनऊ में संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मामला अब और बड़ा होता हुआ नजर आ रहा है. पुलिस जांच में पता चला है कि इस पूरे मामले का कनेक्शन देश से बाहर, दुबई तक जुड़ा हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, दुबई में बैठा आकिब नाम का संदिग्ध सोशल मीडिया पर लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहा है. हाल ही में उसने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपना पासपोर्ट फाड़ते हुए भारत वापस न आने की बात करता हुआ दिख रहा है.
इससे पहले यूपी एटीएस ने 2 अप्रैल को लखनऊ, मेरठ और गौतमबुद्धनगर से चार लोगों – साकिब, अरबाब, लोकेश और विकास को गिरफ्तार किया था (Arrest in Lucknow Meerut Noida). जांच में सामने आया कि ये सभी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और विस्फोट व आगजनी की साजिश रच रहे थे.
पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि मेरठ का आकिब ही इन आरोपियों को पाकिस्तानी हैंडलर्स से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा था (Terror funding and planning). वह बाहर बैठकर पूरे नेटवर्क को चलाने में मदद कर रहा था. जिसके बाद अब जांच एजेंसियां आकिब की हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं. साथ ही उसे जल्द से जल्द भारत लाने के प्रयास में जुट गई है. ताकि पूरे मामले का सच सामने आ सके.
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों उतरवाए जाते हैं हमलावर के कपड़े? वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच
-भारत एक्सप्रेस
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…