उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पूर्व मंत्री मदन चौहान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. घटना से जुड़े फॉर्च्यूनर गाड़ी के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के हिरणपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां सड़क पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला रोड रेज का प्रतीत हो रहा है. एसपी हापुड़ ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि फिलहाल पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर कानूनी पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हमला पूर्व नियोजित था या अचानक हुए विवाद का नतीजा.
जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री मदन चौहान पर उस समय हमला किया गया जब वह सड़क से गुजर रहे थे. इसी दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी से जुड़े लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया. आरोप है कि इस दौरान मदन चौहान पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फॉर्च्यूनर गाड़ी को कब्जे में ले लिया और उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, पुलिस अभी गाड़ी मालिक के भांजे की तलाश में जुटी हुई है, जिसे इस मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
ये भी पढ़ें: वैलेंटाइन वीक में पति को चढ़ा था आशिकी का खुमार, मॉल में गर्लफ्रैंड को करा रहा था शॉपिंग; पत्नी ने घसीट-घसीटकर मारा
घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किए जाने की उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…