Sonbhadra Mall Fight Video: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में गर्लफ्रैंड के साथ मॉल में घूम रहे पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया. जिसके बाद पत्नी और उसकी प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट हुई. मॉल को जंग का मैदान बनता देख मौके पर भीड़ जुट गई. पत्नी और प्रेमिका के बीच झोटा-झोटी देख पति चुपके से पतली गली से निकल भागा. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार देर शाम की है. जहां सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस रोड के एक मॉल में पति अपने प्रेमिका को शॉपिंग करा रहा था. तभी उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गई.
पति के साथ दूसरी औरत को देख पत्नी का पारा चढ़ गया. पत्नी ने मॉल में ही प्रेमिका को पकड़कर घसीट-घसीटकर मारने लगी. वहीं पत्नी का रौद्र रूप देख पति पतली गली से रफूचक्कर हो गया.
UP मे सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज मे प्रेमिका को मॉल में शॉपिंग करा रहे व्यक्ति को उसकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद पत्नी प्रेमिका से भिड़ गई और दोनों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई। पति देव दोनों को छुड़ाते नजर आए। मॉल मे पति बच्चो संग आई थी.. तो… pic.twitter.com/SCAtrijV3D
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) February 10, 2026
वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी और प्रेमिका के बीच पहले आपस में गाली-गलौज और तू-तू मैं-मैं होती है, फिर दोनों एक-दूसरे के बालों को पकड़कर झोटा-झोटी करने लगती हैं. मारपीट के दौरान दांत काटने की भी घटना सामने आई है.
झगड़ा बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को किसी तरह छुड़ाया. यह ड्रामा करीब 15 मिनट तक चला. इसी बीच किसी ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
पुलिस की हो गई एंट्री
इस मामले को लेकर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा का भी बयान सामने आया है. प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पत्नी अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची थी और पति की शिकायत की है. पत्नी का कहना है कि पति उसपर कोई ध्यान ना देकर गर्लफ्रैंड पर ज्यादा ध्यान दे रहा है. पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर छोड़ दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

