उत्तर प्रदेश

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ की तैयारियों पर अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर तीखा वार, कहा- BJP वाले कहीं खाने-कमाने में लगे होंगे

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर यूपी सरकार और प्रशासन जोर-शोर से जुटे हुए हैं. इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए तैयारियों पर सवाल खड़े किए. साथ ही, बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा, “खाने-कमाने और चुनावी जोड़-जुगाड़ में लगे होंगे. जरूरत पड़ी तो हमारी पार्टी मदद करेगी.”

पुलिस विभाग की तैयारियों पर सवाल

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “महाकुंभ 2025 की तैयारी का ये है असली सच! पुलिस विभाग का काम तो पहले ही पूरा होना चाहिए था. सुरक्षा इंतजाम अंतिम समय तक नहीं टाले जा सकते.”

उन्होंने आगे लिखा कि सरकार ने महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा हटाने में तेजी दिखाई. लेकिन प्रशासनिक प्रबंधन में वही फुर्ती क्यों नहीं नजर आ रही है?

अखिलेश ने कहा कि मेला क्षेत्र और आसपास की जनता की जरूरतों को नजरंदाज किया जा रहा है. उन्होंने प्रशासन से इन समस्याओं का तुरंत समाधान करने की अपील की.

सपा कार्यकर्ताओं की मदद का प्रस्ताव

सपा प्रमुख ने महाकुंभ के दौरान आवागमन और परिवहन को लेकर जनता की चिंताओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. अखिलेश ने लिखा कि अगर सरकार महाकुंभ की तैयारियों में विफल हो रही है, तो सपा अपने समर्पित कार्यकर्ता भेजने को तैयार है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी वाले तो चुनावी जोड़-जुगाड़ और खाने-कमाने में व्यस्त होंगे.

उन्होंने कहा कि महाकुंभ का आयोजन सफल होना चाहिए, लेकिन साथ ही प्रयागराज शहर की सामान्य गतिविधियां भी बाधित न हों. अखिलेश यादव ने तैयारियों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े करते हुए प्रशासन से बेहतर प्रबंधन की मांग की है.


ये भी पढ़ें- श्मशान घाट में विवाह! बीड़ी कुमारी और कैंसर कुमार की शादी का अजब-गजब निमंत्रण सोशल मीडिया पर हुआ वायरल


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

12 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

19 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

47 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago