उत्तर प्रदेश

Mahoba News: यूपी में ARTO का अजब-गजब कारनामा, एक व्यक्ति कैसे बना 25 से ज्यादा वाहनों का मालिक?

Mahoba News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा (Mahoba) में एआरटीओ का अजब-गजब कारनामा सामने आया है. जिले के एआरटीओ कार्यालय में धोखाधड़ी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है. कई वाहनों के कागजात किसी और के नाम और रजिस्ट्रेशन दूसरे के नाम पर कर दिया गया है. इस मामले में महोबा के तत्कालीन ARTO सहित 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

कैसे हुआ कारनामे का खुलासा?

आरोप है कि ARTO ऑफिस ने वाहन स्वामी के कागजात का दुरुपयोग किया है. वाहन स्वामी के कागजात का गलत तरह से प्रयोग कर उनके नाम पर 25 से अधिक वाहनों का पंजीयन करा दिया गया. इतने बड़े कारनामे का खुलासा तब हुआ जब वाहनों का चालान कटा.

तत्कालीन एआरटीओ समेत 7 पर FIR

आपको बता दें कि महोबा जिले (Mahoba News) के कस्बा कबरई के मुहल्ला इंद्रानगर निवासी सत्येंद्र अग्नहोत्री के कागजात का दुरुपयोग किया गया. उन्होंने बताया कि उसके नाम पर बाइक, कार और डंपर आदि वाहन एआरटीओ कार्यालय से पंजीकृत है. उनके द्वारा जमा कागजात और हलफनामे का दुरुपयोग किया गया, जिनको उन्होंने अपने वाहनों के पंजीयन के समय कार्यालय में जमा किया था. इस मामले में सत्येंद्र ने तत्कालीन एआरटीओ समेत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ.

हो रही मामले की विवेचना

जब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब पीड़ित वाहन स्वामी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन एआरटीओ (ARTO) सहित 7 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विवेचना जारी है.

ये भी पढ़ें: प्रदेश के बमुश्किल 25 से 30 फीसदी किसान ही ऐसे, जो खेती में वैज्ञानिक शोध व अनुसंधान के कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू कर पा रहेः CM योगी

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 

Ujjwal Kumar Rai

Chief Sub Editor @BharatExpress भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत. इंटरनेशनल, नेशनल, हाइपर लोकल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल खबर और SEO के इंचार्ज. एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. भारत एक्सप्रेस के अलावा जी न्यूज Zee News, Inshorts, ईटीवी भारत और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य कर चुके हैं.

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

7 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

37 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

40 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

56 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

57 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago