उत्तर प्रदेश

मथुरा में कोतवाली के पास 3 मंजिला दुकान में लगी भीषण आग; 20 लाख का सामान राख, रहस्यमयी बनी आग की वजह

Mathura Fire: राकेश/मथुरा: धर्मनगरी मथुरा में बुधवार की सुबह एक बड़ी अनहोनी लेकर आई. शहर कोतवाली के बिल्कुल पास स्थित एक तीन मंजिला गिफ्ट और जनरल स्टोर की दुकान में तड़के भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते तीन मंजिला इमारत आग के गोले में तब्दील हो गई. इस हादसे में दुकानदार का करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा का कीमती सामान जलकर राख हो गया है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दुकान मालिक ने रात को सारे बिजली के स्विच बंद किए थे, जिससे आग लगने की वजह अब एक बड़ा रहस्य बन गई है.

कचौड़ी वाले ने दी धुआं निकलने की खबर

जानकारी के मुताबिक, चौबिया पाड़ा के रहने वाले नरेंद्र गुप्ता की कोतवाली क्षेत्र में ही तीन मंजिला दुकान है. इस दुकान में पत्तल, दोना, रस्सी और कई तरह के गिफ्ट आइटम रखे हुए थे. बुधवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे जब पास की एक कचौड़ी की दुकान के संचालक ने दुकान से काला धुआं निकलता देखा, तो उसके होश उड़ गए. उसने तुरंत नरेंद्र गुप्ता को फोन कर इसकी जानकारी दी. जब तक मालिक मौके पर पहुंचे, आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी.

2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. चूंकि दुकान कोतवाली से महज कुछ ही दूरी पर थी, इसलिए प्रशासन तुरंत हरकत में आया. दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे तक आग से लोहा लिया और कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया.

हालांकि, जब तक आग बुझी, तब तक दुकान के अंदर रखा सारा कीमती सामान जलकर कोयला हो चुका था. पीड़ित दुकानदार नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, जिससे उनका परिवार सदमे में है.

शॉर्ट सर्किट या कुछ और?

आमतौर पर ऐसी घटनाओं के पीछे शॉर्ट सर्किट को वजह माना जाता है, लेकिन यहां मामला थोड़ा पेचीदा है. दुकानदार का दावा है कि उन्होंने रात को दुकान बढ़ाते समय मेन स्विच और सभी बिजली के उपकरण बंद किए थे. ऐसे में तड़के लगी इस आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या यह किसी की साजिश है या कोई अन्य तकनीकी खराबी, पुलिस अब इन सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. इलाके के लोग भी इतनी सुरक्षित जगह पर हुई इस घटना से डरे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: जुबान फिसलते ही नपे मौलाना… CM योगी की मां पर टिप्पणी पड़ी भारी, अब सलाखों के पीछे मांग रहे माफी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

6 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

14 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

42 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

43 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

52 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

54 minutes ago