उत्तर प्रदेश

‘ओछी राजनीति’ पड़ी भारी: डॉ. राजेश्वर सिंह के समर्थन में उतरे 5000 लोग, अजय राय पर भड़का सरोजनीनगर

Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) द्वारा सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) पर की गई टिप्पणी ने सियासी तूल पकड़ लिया है. मंगलवार को लखनऊ के सरोजनीनगर में अजय राय के खिलाफ भारी जनाक्रोश देखने को मिला. कड़कड़ाती ठंड और बारिश की परवाह किए बिना 5,000 से अधिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने अजय राय का पुतला दहन किया और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की.

रविवार को अजय राय ने डॉ. राजेश्वर सिंह को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसे लेकर क्षेत्र की जनता में भारी गुस्सा है. मंगलवार को शहीद पथ मोड़ से लेकर होटल हॉलिडे इन तक एक विशाल मार्च निकाला गया. पूरा इलाका ‘अजय राय होश में आओ’, ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ और ‘अजय राय मुर्दाबाद’ के नारों से गूंज उठा. प्रदर्शनकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर अजय राय ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो यह आंदोलन और उग्र होगा.

ED की पुरानी टीस या सियासी अवसरवाद?

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि डॉ राजेश्वर सिंह की छवि एक ईमानदार और विजनरी नेता की है. समर्थकों का कहना है कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और पुलिस में रहते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े चेहरे नपे थे. अजय राय की बदजुबानी उसी कार्रवाई की बौखलाहट है. जनता ने अजय राय को ‘अवसरवादी’ बताते हुए कहा कि जो नेता कभी सपा तो कभी भाजपा की दहलीज पर रहा हो, उसे डॉ. राजेश्वर सिंह जैसे बेदाग छवि वाले नेता पर उंगली उठाने का हक नहीं है.

ये भी पढ़ें: SIR में लापरवाही पर खंड शिक्षा अधिकारी पुलिस हिरासत में, SDM की शिकायत पर कार्रवाई

मार्च में दिग्गजों का जमावड़ा

इस विशाल प्रदर्शन में भाजपा नेता शंकरी सिंह, राजेश सिंह, कर्नल दयाशंकर दुबे, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, और बड़ी संख्या में महिला पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. जनता ने स्पष्ट किया कि अपने विधायक का अपमान वे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

5 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

5 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

22 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

36 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

59 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago