उत्तर प्रदेश

UP Politics: लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद मायावती ने लिया बड़ा फैसला; 2027 की रणनीति को लेकर पार्टी में कर दिए ये बदलाव

UP Politics: लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) लगातार मंथन कर रही है. इसी क्रम में आज यानी सोमवार को पार्टी में बड़ा फेरबदल किया गया है. बताया जा रहा है कि बसपा मुखिया मायावती ने 2027 के चुनाव के लिए अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इसीलिए पांच जिले की कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए लखनऊ, प्रयागराज, रायबरेली, प्रतापगढ़ और उन्नाव के लिए नई जिला कमेटियां गठित कर दी गई हैं.

मालूम हो कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा उत्तर प्रदेश में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी है, जबकि चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती ने कई बड़े दावे किए थे. जो बसपा कभी उत्तर प्रदेश की राजनीतिक में अहम रोल निभाती थी, आज उसका वोट शेयर भी लगातार गिरता जा रहा है.

मायावती यूपी में पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं. तो वहीं अब 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है. तो वहीं अभी हाल में यूपी में दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इसके लिए भी पार्टी तैयारी कर रही है.

इनको मिली नई जिम्मेदारी

पार्टी की ओर से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आदेश पर नई कार्यकारिणी बनाई गई है. लखनऊ की जिला कमेटी में बदलाव किए गए हैं और राकेश जायसवाल को इसका उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसी के साथ ही रामशंकर गौतम को जिला सचिव बनाया गया है.

ये भी पढ़ें-Hathras Stampede: “चरण रज लेके जाना…” गवाह ने बताई भगदड़ मचने की वजह, तो वहीं बाबा के वकील ने किया ये नया दावा

तो वहीं युसुफ गाजी को जिला खजांची नियुक्त किया गया है. इसके अलावा विशाल कांशी और कुलदीप रावत को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. विजय चौधरी को बीवीएफ संयोजक और आरके बर्मन को जिला संयोजक बामसेफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसी तरह से रायबरेली की जिला कमेटी में बदलाव करते हुए बसपा प्रमुख ने रामविलास लोधी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है तो वहीं संदीप कुमार रावत को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है. दिनेश पाल को जिला सचिव बनाया गया है. इसके अलावा जिला खजांची मो. फारूख, जिला कार्यकारिणी सदस्य मंगल प्रसाद, चन्द्रकेश को नियुक्ति किया गया है. इसके अलावा जिला बीवी एफ संयोजक अमरनाथ कोरी और बामसेफ का जिला संयोजक अनिल कान्त को बनाया गया है.

प्रयागराज में भी पार्टी ने इसी तरह का बदलाव किया है. यहां पर जिला कमेटी में जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान, जिला महासचिव बुद्धि प्रकाश भारती (पासी), जिला सचिव आकाश वर्मा, जिला खजांची मनोज पाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य भोला चौधरी और अतुल कुमार को नियुक्त किया गया है. तो वहीं लालचंद गौतम को जिला बीवीएफ संयोजक बनाया गया है. बामसेफ का जिला संयोजक राम निवास को बनाया गया है.

उन्नाव में भी पार्टी ने बदलाव करते हुए जिले में पदाधिकारी मनोनीत किए हैं. जिला उपाध्यक्ष मूलचन्द्र लोधी को तो वहीं सुदामा पासी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है जबकि जिला सचिव अमर सिंह गौतम, जिला खजांची रईस वेग, जिला कार्यकारिणी सदस्य सतीश पासी और बीरेन्द्र गौतम को बनाया गया है. जिला बी.वी.एफ संयोजक नरेश भारती और रामनरेश गौतम को जिला संयोजक बामसेफ बनाया गया है.

ठीक इसी तरह पार्टी ने प्रतापगढ़ में जिला कमेटी में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनवर अली को सौंपी है तो वहीं जिला महासचिव नीरज पासी को बनाया गया है. जिला सचिव रामआसरे आर्या, जिला खजांची उमाकांत पांडेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर पाल और बांके लाल पटेल को बनाया गया है. जिला बीवीएफ संयोजक की जिम्मेदारी धर्मराज गौतम को सौंपी गई है. तो वहीं जिला संयोजक बामसेफ राजाराम गौतम को बनाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago