आस्था

Sawan 2024: अगर सावन में चाहते हैं शिवजी की विशेष कृपा, तो याद रखें ये खास बातें

Sawan 2024 Shivling Puja Niyam: सनातन धर्म में आस्था और विश्वास रखने वालों के लिए सावन का महीना किसी उत्सव से कम नहीं होता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन में कई खास संयोग बनने जा रहे हैं. इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है. जबकि इसका समापन भी सोमवार को ही होगा. साथ ही साथ इस बार सावन में 5 सोमवार का भी खास संयोग बनने जा रहा है. इसके अलावा इस बार सावन के पहले दिन यानी 22 जुलाई को प्रीति योग, आयुष्मान योग और सर्वार्थसिद्धि योग का भी दुर्भल संयोग बनेगा. ऐसे में सावन के दौरान शिवजी की कृपा पाने के लिए किन 3 खास बातों का ख्याल रखना होगा, जानिए.

सावन में बेलपत्र से जुड़े नियम

सावन में शिवजी को अर्पित किए जाने वाले पूजन सामग्रियों में बेलपत्र का अहम महत्व है. शास्त्रों में बेलपत्र की महिमा को बताते हुए कहा गया है- ‘त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधम्, त्रिजन्मपाप संहारं एक बिल्वं शिवार्पणम्’. यानी सावन मास में जो कोई तीन पत्तियों वाला एक बेलपत्र शिवजी को अर्पित करता है उसके तीन जन्मों के पाप नष्ट हो जात हैं.

ऐसे में सावन मास में शिवजी को बेलपत्र चढ़ाते वक्त उसकी तीन पत्तियों का विशेष ख्याल रखें. यानी वही बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें जिसकी तीनों पत्तियां बिल्कुल सहीं हों.

सावन में शिवजी को बेलपत्र चढ़ाते वक्त इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि उसका डंटल 1-2 इंच से बड़ी न हो. अक्सर लोग समूचे डंटल वाले बेलपत्र शिवजी को अर्पित कर देते हैं जो कि शास्त्र सम्मत नहीं है.

मान्यता है कि सोमवार को बेलपत्र नहीं तोड़ा जाता है. ऐसे में इसके पहले ही बेलपत्र तोड़कर रख लेना चाहिए.

दूध से जुड़े नियम

सावन मास में शिवजी को दूध के अभिषेक किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भोलेनाथ को दूध के अभिषेक करने पर कुंडली का चंद्र दोष खत्म हो जाता है. सावन में शिवलिंग पर सिर्फ कच्चा दूध चढ़ाने का विधान है.

शिवलिंग की परिक्रमा से जुड़े नियम

सावन मास में अक्सर लोग मंदिर में शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद परिक्रमा करते हैं. ऐसे में शिवलिंग की परिक्रमा करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि जलधारी को नहीं लांघें. जलधारी वह होता है जिससे माध्यम से शिवलिंग पर अर्पित किया हुआ जल बाहर जाता है.

यह भी पढ़ें: 72 साल बाद सावन में बनने जा रहा दुर्लभ संयोग, इस विधि से करेंगे शिवजी की पूजा तो होगा लाभ

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: कब से शुरू हो रहा है सावन? नोट कर लें सोमवार व्रत की तिथियां

Dipesh Thakur

Recent Posts

ट्रेड फेयर में दिखा महिलाओं के हुनर का जलवा, आजमगढ़ की ढाई लाख की साड़ी से लेकर झारखंड के स्टार्टअप तक खास आकर्षण

India International Trade Fair: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर…

6 minutes ago

बिजली बिल नहीं भरा तो जब्त हो रहे मोटर पंप और बाइक, सिंगरौली में बकायेदारों के दफ्तर-मकानों पर लगाए ताले

Singrauli Electricity Bill: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बिजली विभाग ने बकाया बिल वसूलने के…

31 minutes ago

धड़ाम से गिरा सोने का भाव! रिकॉर्ड हाई से 59,000 की गिरावट, अभी खरीदें या करें और इंतजार?

MCX पर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. जनवरी 2026 के रिकॉर्ड हाई…

42 minutes ago

तिलक वर्मा को घेरा, उखाड़ फेंका विकेट! लाइव मैच में भारत-पाक खिलाड़ियों की भिड़ंत, VIDEO वायरल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में भारत ए और पाकिस्तान ए के खिलाड़ियों के…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में बारिश का कहर! 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, ठंड का भी बड़ा अलर्ट

IMD ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में 23 नवंबर…

2 hours ago

वैकुंठ चतुर्दशी पर ग्रहों की चाल में बड़ी उथल पुथल…! 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आज का पूरा राशिफल

23 नवंबर 2026 को वैकुंठ चतुर्दशी, भरणी नक्षत्र और कई शुभ योगों के संयोग से…

3 hours ago