Meerut Delivery Boy Viral Video: देश की सड़कों से लेकर सोसाइटीज तक डिलीवरी बॉयज की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. मेरठ के गंगा हाइट्स अपार्टमेंट से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां डिलीवरी देने पहुंचे एक युवक को पहले सरेआम पीटा गया, फिर उसका मोबाइल छीनकर घसीटते हुए फ्लैट के अंदर ले जाकर कथित रूप से दोबारा मारपीट की गई. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लाल शर्ट पहने एक डिलीवरी एजेंट बेहद शांति से अपार्टमेंट में डिलीवरी देने पहुंचता है और फ्लैट की घंटी बजाता है. जैसे ही अंदर से एक शख्स बाहर आता है, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो जाती है. बातचीत के दौरान ही माहौल गर्म हो जाता है और आरोपी शख्स अचानक आपा खो बैठता है.
फुटेज में आगे का नजारा और भी खौफनाक है. आरोपी शख्स अचानक डिलीवरी एजेंट के हाथ से उसका मोबाइल फोन झपट लेता है. जब डिलीवरी एजेंट गिड़गिड़ाते हुए अपना फोन वापस मांगता है, तो आरोपी उस पर टूट पड़ता है और लात-घूंसों व थप्पड़ों की बरसात कर देता है. इस दौरान फ्लैट से एक महिला भी बाहर आती दिखती है, जो मूकदर्शक बनकर पूरी वारदात को देखती रहती है.
सीसीटीवी फुटेज का सबसे सनसनीखेज हिस्सा वह है जहां मारपीट के बाद डिलीवरी एजेंट को जबरन खींचकर फ्लैट के अंदर ले जाते हुए देखा जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों और दावों के मुताबिक, फ्लैट का दरवाजा बंद करके अंदर भी युवक के साथ जमकर मारपीट की गई. काफी देर बाद पीड़ित डिलीवरी एजेंट को फ्लैट से बाहर फेंक दिया गया.
यह भी पढ़ें: गांव-गांव खोजे जाएंगे 5 से 15 साल के धुरंधर, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; जानिए क्या है ‘स्पोर्ट्स टैलेंट हंट’?
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मेरठ पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. पुलिस प्रशासन ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थाना प्रभारी भावनपुर को घटना की सत्यता, समय, जगह और वीडियो में दिख रहे दबंगों की पहचान कर सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…