Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘मोबाइल छीना…और लात-घूंसों की बौछार!’ मेरठ में डिलीवरी बॉय की बर्बर पिटाई, VIDEO वायरल

मेरठ की गंगा हाइट्स सोसाइटी में डिलीवरी देने पहुंचे युवक के साथ कथित मारपीट का CCTV वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में मोबाइल छीनने, मारपीट करने और युवक को फ्लैट के अंदर ले जाने का दृश्य दिख रहा है; पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Edited by Rohit Agrawal

Meerut Delivery Boy Viral Video: देश की सड़कों से लेकर सोसाइटीज तक डिलीवरी बॉयज की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. मेरठ के गंगा हाइट्स अपार्टमेंट से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां डिलीवरी देने पहुंचे एक युवक को पहले सरेआम पीटा गया, फिर उसका मोबाइल छीनकर घसीटते हुए फ्लैट के अंदर ले जाकर कथित रूप से दोबारा मारपीट की गई. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

जानिए क्या है पूरा मामला?(Meerut Delivery Boy Viral Video)

वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लाल शर्ट पहने एक डिलीवरी एजेंट बेहद शांति से अपार्टमेंट में डिलीवरी देने पहुंचता है और फ्लैट की घंटी बजाता है. जैसे ही अंदर से एक शख्स बाहर आता है, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो जाती है. बातचीत के दौरान ही माहौल गर्म हो जाता है और आरोपी शख्स अचानक आपा खो बैठता है.

सरेआम बरसाए लात-घूंसे और थप्पड़

फुटेज में आगे का नजारा और भी खौफनाक है. आरोपी शख्स अचानक डिलीवरी एजेंट के हाथ से उसका मोबाइल फोन झपट लेता है. जब डिलीवरी एजेंट गिड़गिड़ाते हुए अपना फोन वापस मांगता है, तो आरोपी उस पर टूट पड़ता है और लात-घूंसों व थप्पड़ों की बरसात कर देता है. इस दौरान फ्लैट से एक महिला भी बाहर आती दिखती है, जो मूकदर्शक बनकर पूरी वारदात को देखती रहती है.

खौफनाक बर्बरता का आरोप

सीसीटीवी फुटेज का सबसे सनसनीखेज हिस्सा वह है जहां मारपीट के बाद डिलीवरी एजेंट को जबरन खींचकर फ्लैट के अंदर ले जाते हुए देखा जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों और दावों के मुताबिक, फ्लैट का दरवाजा बंद करके अंदर भी युवक के साथ जमकर मारपीट की गई. काफी देर बाद पीड़ित डिलीवरी एजेंट को फ्लैट से बाहर फेंक दिया गया.

यह भी पढ़ें: गांव-गांव खोजे जाएंगे 5 से 15 साल के धुरंधर, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; जानिए क्या है ‘स्पोर्ट्स टैलेंट हंट’?

मेरठ पुलिस का एक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मेरठ पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. पुलिस प्रशासन ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थाना प्रभारी भावनपुर को घटना की सत्यता, समय, जगह और वीडियो में दिख रहे दबंगों की पहचान कर सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital