उत्तर प्रदेश

मेरठ: मैनेजर ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, SSP को दी शिकायत में कहा- उसके कई पुरुषों से अवैध संबंध, मुझे बहुत प्रताड़ित किया

Meerut Husband Complained Wife: उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में एक प्रकाशन कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत गौरव शर्मा ने अपनी पत्नी के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को एक गंभीर और सनसनीखेज शिकायत दी है. गौरव ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का व्यवहार शादी के बाद से ही हिंसात्मक और अनैतिक रहा है, और अब वह उसकी हत्या की साजिश रच रही है.

शादी के बाद से प्रताड़ना, रहने लगे अलग

गौरव ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2012 में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था. विवाह बिना दान-दहेज के हुआ था. शुरुआती एक साल पत्नी में रही, लेकिन गाली-गलौज, मारपीट और बिना सूचना के बाहर रहना उसकी आदतों में शामिल था. इससे तंग आकर गौरव को पत्नी के साथ अलग रहना पड़ा.

नशा, अनैतिक संबंध रखने का किया दावा

गौरव का दावा है कि पत्नी की हरकतें अलग रहने के बाद भी नहीं बदलीं. वह कई दिनों तक गायब रहती और पुरुष मित्रों के साथ नशा करती थी. जब गौरव को इसकी सूचना पड़ोसियों से मिली, तो उसने अपने 12 वर्षीय भतीजे को गांव से बुला लिया. बच्चे ने बताया कि गौरव की गैरमौजूदगी में “गंदे लोग” आते हैं, शराब पीते हैं और कमरे में बंद होकर अश्लील बातें करते हैं.

1200 पेजों के स्क्रीनशॉट-वीडियो सबूत

गौरव ने पत्नी के इंस्टाग्राम, फेसबुक और स्नैपचैट अकाउंट चेक किए, जिसमें उसे चार पुरुषों के साथ घनिष्ठ संबंधों के 1200 पेजों के स्क्रीनशॉट और वीडियो सबूत मिले. आरोपियों में आशीष उर्फ सनी, राज वर्मा, लव चौहान, कुलदीप चौधरी उर्फ कुक्की और अमन सिंह शामिल हैं. गौरव का कहना है कि पत्नी के पास दो अवैध पिस्टल भी हैं, जो उसके किसी पुरुष मित्र की हैं.

हत्या की साजिश, धमकी देने का मामला

गौरव का सबसे गंभीर आरोप यह है कि 40 लाख रुपये की ट्रैवल इंश्योरेंस रकम के लिए उसकी हत्या की योजना बनाई जा रही है. उसने बताया कि 3 दिसंबर 2024 को पत्नी ने उससे मारपीट की, मां-बहन को गाली दी और धमकी देकर घर छोड़ दिया. 8 जनवरी 2025 को जयंक चौधरी नामक व्यक्ति ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी. बताया जाता है कि गौरव ने 9 जनवरी को भी SSP से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब उसने दोबारा लिखित शिकायत देकर सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है.

यह भी पढ़िए: चोरी के शक में कर्मचारियों को निर्वस्त्र कर उनके नाखून उखाड़े, बिजली के झटके मारे

हरीश शर्मा

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago