Meerut Husband Complained Wife: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक प्रकाशन कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत गौरव शर्मा ने अपनी पत्नी के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को एक गंभीर और सनसनीखेज शिकायत दी है. गौरव ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का व्यवहार शादी के बाद से ही हिंसात्मक और अनैतिक रहा है, और अब वह उसकी हत्या की साजिश रच रही है.
शादी के बाद से प्रताड़ना, रहने लगे अलग
गौरव ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2012 में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था. विवाह बिना दान-दहेज के हुआ था. शुरुआती एक साल पत्नी में रही, लेकिन गाली-गलौज, मारपीट और बिना सूचना के बाहर रहना उसकी आदतों में शामिल था. इससे तंग आकर गौरव को पत्नी के साथ अलग रहना पड़ा.
नशा, अनैतिक संबंध रखने का किया दावा
गौरव का दावा है कि पत्नी की हरकतें अलग रहने के बाद भी नहीं बदलीं. वह कई दिनों तक गायब रहती और पुरुष मित्रों के साथ नशा करती थी. जब गौरव को इसकी सूचना पड़ोसियों से मिली, तो उसने अपने 12 वर्षीय भतीजे को गांव से बुला लिया. बच्चे ने बताया कि गौरव की गैरमौजूदगी में “गंदे लोग” आते हैं, शराब पीते हैं और कमरे में बंद होकर अश्लील बातें करते हैं.
1200 पेजों के स्क्रीनशॉट-वीडियो सबूत
गौरव ने पत्नी के इंस्टाग्राम, फेसबुक और स्नैपचैट अकाउंट चेक किए, जिसमें उसे चार पुरुषों के साथ घनिष्ठ संबंधों के 1200 पेजों के स्क्रीनशॉट और वीडियो सबूत मिले. आरोपियों में आशीष उर्फ सनी, राज वर्मा, लव चौहान, कुलदीप चौधरी उर्फ कुक्की और अमन सिंह शामिल हैं. गौरव का कहना है कि पत्नी के पास दो अवैध पिस्टल भी हैं, जो उसके किसी पुरुष मित्र की हैं.
हत्या की साजिश, धमकी देने का मामला
गौरव का सबसे गंभीर आरोप यह है कि 40 लाख रुपये की ट्रैवल इंश्योरेंस रकम के लिए उसकी हत्या की योजना बनाई जा रही है. उसने बताया कि 3 दिसंबर 2024 को पत्नी ने उससे मारपीट की, मां-बहन को गाली दी और धमकी देकर घर छोड़ दिया. 8 जनवरी 2025 को जयंक चौधरी नामक व्यक्ति ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी. बताया जाता है कि गौरव ने 9 जनवरी को भी SSP से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब उसने दोबारा लिखित शिकायत देकर सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है.
यह भी पढ़िए: चोरी के शक में कर्मचारियों को निर्वस्त्र कर उनके नाखून उखाड़े, बिजली के झटके मारे
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



