Gas Shortage Meerut Councilor Protests
Gas Shortage Meerut Councilor Protests: मेरठ/ हरीश शर्मा: पिछले कुछ महीनों से देश भर में रसोई गैस का संकट गहराया हुआ है. हालांकि हालात पहले से बेहतर हो रहे हैं. इसी बीच रसोई गैस समस्या का मामला मेरठ से सामने आया है. जहां गैस की कमी को लेकर पार्षद ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बुधवार को गैस एजेंसी पर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. पार्षद रिजवान अंसारी ने गैस एजेंसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से रसोई गैस की भारी किल्लत बनी हुई है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गैस बुकिंग के एक महीने बाद भी लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है. बार-बार शिकायत करने के बाद भी किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ है.
रसोई गैस सिलेंडर मामले पर बुधवार को पार्षद रिजवान अंसारी और स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए. विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए और उन्होंने गैस एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और “मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए गए. नारेबाजी की वजह से माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस ना मिलने की वजह से दिनचर्या प्रभावित होती है. दैनिक कार्य भी समय पर नहीं हो पाते है।
यह भी पढ़ें: पत्नी से लड़ाई में बाउंसर पति ने ली सालियों की जान, बच्चा बना मौत की वजह
पार्षद ने गैस एजेंसी के मालिक को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही रसोई गैस की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो धरने को लंबे समय तक चलाया जाएगा. कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पार्षद और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भी मामले में सुधार की मांग की. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और लोग लगातार गैस सप्लाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जता रहे हैं.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…