उत्तर प्रदेश

मितौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता : मुठभेड़ के बाद अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

Mitauli police arrested three accused: लखीमपुर खीरी/हर्ष गुप्ता:   मितौली पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक अंतर्जनपदीय आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध 12 बोर बंदूक, कारतूस, चोरी के ₹18 हजार नकद, पीली धातु के सामान, साड़ियां, कपड़े और एक कार बरामद की है, पुलिस ने इस मामले में बताया कि आरोपी खीरी, सीतापुर और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में चोरी, भैंस चोरी और लूट की घटनाओं में सक्रिय थे. आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला.

पुलिस ने मुठभेड के दौरान तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी के थाना मितौली क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट,चोरी और नकबजनी की कई घटनाओं में शामिल 3 शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज निवासी सीतापुर, अबरार निवासी शाहजहांपुर और अशोक कुमार निवासी सीतापुर के रूप में हुई है. एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत मितौली पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप की बेटी पर हमले की कोशिश नाकाम, साजिश रचने वाला आतंकी गिरफ्तार

पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की कर रही है जांच

गिरफ्तारी के बाद, तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई और उन्हें जेल भेज दिया गया. एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं. ये तीनों अपराधी खीरी, सीतापुर और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में चोरी, भैंस चोरी और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे. काफी टाइम से यह गिरोह पुलिस की नजर में था. इनके द्वारा की गई चोरी की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने एक टीम तैयार कर इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया.  पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago