उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, स्पीकर सतीश महाना बोले- AI से लैस होगी एसेंबली

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र (Monsoon Session) आज से शुरू हो रहा है, जो कई मायनों में खास रहेगा. इस बार विधानसभा का मानसून सत्र (Monsoon Session) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से लैस होगी. इसके लिए विधायकों का विशेष प्रशिक्षण कराया गया है. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि यूपी की हर विधानसभा का अपना डैशबोर्ड तैयार किया जाएगा, जो जनता के लिए सूचनाओं का बड़ा बैंक होगा.

Monsoon Session में AI का होगा इस्तेमाल

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, “एआई तकनीक को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. पहले चरण में प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है. अगले चरण में विधानसभा से संबंधित सभी डेटा एकत्र कर, प्रत्येक विधानसभा के अनुसार डैशबोर्ड बनाया जाएगा. इसमें विभागीय सूचनाओं से लेकर जनता से जुड़ी जानकारियां शामिल होंगी. समाज के हर वर्ग की स्थिति का आकलन भी इसमें होगा. अभी यह शुरुआत है, आगे इसका बहुत व्यापक रूप सामने आएगा.”

उन्होंने कहा कि एआई-आधारित डैशबोर्ड में विभिन्न विषयों का डेटा होगा. अगले सत्र से सदन में एआई कैमरा लगेगा, जिससे विधायक की उपस्थिति और उनके भाषण के बारे में पता चलेगा.

स्पीकर ने बताया कि यूपी विधानसभा जल्द ही अपना पॉडकास्ट भी शुरू करेगी, जिसकी तैयारी चल रही है. महाना ने बताया कि जो विधायक इसमें रुचि रखेंगे, उनके साथ साक्षात्कार किया जाएगा और यह सामग्री उनके क्षेत्र की जनता तक पहुंचाई जाएगी.

यह भी पढ़ें- नोएडा पुलिस ने मोबाइल और बाइक चोर गैंग को पकड़ा, आरोपियों के पास से 13 मोबाइल व बाइक बरामद

महाना ने कहा कि यूपी विधानसभा 25 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करती है और इसका नाम देश-दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर आए, यह सभी की आकांक्षा है. उन्होंने कहा कि यह गौरवशाली स्थिति केवल भव्य भवन के कारण नहीं, बल्कि ई-विधान व्यवस्था और प्रभावी कार्य संचालन के कारण है. ई-विधान सबसे पहले लागू करने के लिए हमें केंद्र सरकार से प्रशस्ति पत्र भी मिला है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

31 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago