Urdu Conclave 2026

नोएडा पुलिस ने मोबाइल और बाइक चोर गैंग को पकड़ा, आरोपियों के पास से 13 मोबाइल व बाइक बरामद

नोएडा थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर 13 मोबाइल फोन और एक हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की. आरोपी दिल्ली के चोर बाजार में चोरी के मोबाइल बेचकर नशे का खर्च चलाते थे.

नोएडा सैक्टर 39

नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मोबाइल फोन और वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 13 चोरी/स्नैचिंग किए गए मोबाइल फोन और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है, जो वारदात में इस्तेमाल की गई थी. गिरफ्तारी 10 अगस्त 2025 को सेक्टर-43 स्थित स्टेलर ग्रीन पार्क के पीछे वाली रोड से हुई.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हीरो स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर सुनसान रास्तों पर लोगों से मोबाइल फोन छीनते थे. इसके अलावा बस स्टैंड और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जेब काटकर या बैग से मोबाइल चोरी करते थे.
चोरी के बाद ये फोन दिल्ली के चोर बाजार में बेच देते थे और जो पैसे मिलते थे, उसे आपस में बांटकर नशे की जरूरतें पूरी करते थे.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में आशू कन्नोजिया (19) निवासी हरदोई, शिवा उर्फ राजू उर्फ गौतम (24) निवासी बुलंदशहर और अभिषेक (23) निवासी मुरादाबाद शामिल हैं. तीनों फिलहाल नोएडा सेक्टर-45 के सदरपुर कॉलोनी में किराए पर रहते थे.

पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ मु.अ.सं. 395/2025 धारा 305A, 317(2) और 317(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है. बरामद सामान में 13 अलग-अलग कंपनियों के एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से इलाके में हो रही मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी. अब इनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी के मोबाइल किन लोगों को बेचे गए और क्या इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है.

-मीडिया सेल

-पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर.

ये भी पढ़ें- नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर से RRU चोरी करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, हथियार-कार समेत माल बरामद

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read