उत्तर प्रदेश

‘बदला ले लिया पापा…’, कत्ल के बाद जब खून से सने हाथ लेकर घर पहुंचा बेटा, पुलिस भी रह गई दंग

मुरादाबाद से सामने आए एक दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. इस मामले में जो खुलासा पुलिस पूछताछ में हुआ है, उसने रिश्तों की बुनियाद पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस के मुताबिक इस पूरी वारदात के पीछे एक पिता की सोच और बदले की आग थी, जिसने अपने ही बेटे को अपराध की ओर धकेल दिया है.

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

जानकारी के अनुसार, आरोपी फहीम और पीड़ित राजा के बीच पैसों का लेन-देन और जमीन का एक पुराना विवाद चल रहा था. करीब एक साल पहले फहीम, आरिफ और नवाब ने राजा को लगभग 2 लाख 24 हजार रुपये में एक प्लॉट बेचा था. इसी जमीन पर राजा ने एक कमरा बनाकर अपने परिवार के साथ रहना शुरू कर दिया था. लेकिन इसमें करीब 24 हजार रुपये का बकाया बाकी था, जिसे लेकर तनाव बढ़ता गया.

19 अप्रैल को जब फहीम अपने पैसे मांगने के लिए राजा के पास पहुंचा, तो बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई हो गई. आरोप है कि राजा ने ईंट से फहीम पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

यहीं से मामला और ज्यादा बिगड़ गया. अस्पताल में इलाज के दौरान फहीम का बेटा फरजंद उससे मिलने पहुंचा. उसी समय वहां कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इसी दौरान फहीम ने अपने बेटे को भड़काया और कहा कि अगर वह अपने पिता की बेइज्जती का बदला नहीं ले सका तो उसे सामने न दिखाए.

फहीम के शब्दों ने फरजंद के दिमाग पर गहरा असर डाला. उसने वहीं पर यह ठान लिया कि वह राजा से बदला जरूर लेगा.

हत्या और उसके बाद का कबूलनामा

इसके बाद फरजंद ने अपने चचेरे भाई और दोस्तों के साथ मिलकर राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया. वारदात के बाद जब वह घर लौटा तो उसने अपने पिता से कहा कि

‘आपके अपमान का बदला ले लिया है.’

इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए फहीम, आरिफ, नवाब, फरजंद, अनस और फहीम के भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता फहीम को सोमवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था. एसपी सिटी के अनुसार, जांच में यह साफ हुआ है कि यह सिर्फ गुस्से का मामला नहीं था, बल्कि एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें पारिवारिक रिश्तों को भी हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के साउथ ईस्ट इलाके के अमर कॉलोनी में IRS अफसर की बेटी की बेरहमी से हत्या, चार्जिंग केबल से घोंटा गला

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

9 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

25 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

30 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

36 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago