उत्तर प्रदेश

सांसद रवि किशन ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, CM योगी के प्रयासों को सराहा

महाकुंभ नगर: गोरखपुर के सांसद और बॉलीवुड के सुपरस्टार रवि किशन ने शुक्रवार को त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया. इस अवसर पर रवि किशन ने कहा की बड़े सौभाग्य से 144 वर्षों के बाद यह महाकुंभ आया है. इस महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए महाराज योगी जी ने बहुत विकास कार्य कराए हैं.

यह दिव्य महाकुंभ है और इस दिव्य महाकुंभ में स्नान का अवसर आज मुझे मिला है. जो इस पुण्य अवसर पर महाकुंभ नहीं आया, जिसने यहां संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी नहीं लगाई, मानो उसका जीवन व्यर्थ है उन्होंने सभी देशवासियों से प्रयागराज में आकर संगम स्नान करने की अपील की.

प्रयागराज का विकास सबको नजर आ रहा

रवि किशन ने कहा की महाकुंभ को लेकर योगी सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं. यहां आने वाले हर श्रद्धालु को प्रयागराज का विकास स्वत: देखने को मिल रहा है. डबल इंजन की सरकार ने मिलकर इस बार पूरे प्रयागराज का काया पलट कर दिया है. यह पुण्य अवसर 144 सालों के बाद आया है. इस सुअवसर पर हर देशवासी, हर सनातन धर्मावलंबी को यहां आकर संगम त्रिवेणी में स्नान करना चाहिए. यहां स्नान करने वाले को पुण्य की प्राप्ति होगी.

जो 2027 में हारने वाले हैं, वही महाकुंभ का अपमान कर रहे

महाकुंभ में 6 दिन के अंदर 7 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की संख्या पर विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर रवि किशन ने कहा कि जो लोग 2027 में हारने जा रहे हैं, वही इस महा आयोजन पर उंगली उठा रहे हैं. यह महाकुंभ आ रहे श्रद्धालुओं का अपमान है, सनातन धर्म का अपमान है. प्रत्यक्ष को प्रमाण की क्या आवश्यकता है. यहां जो भी आ रहा है वह अपनी आंखों से भीड़ को देख रहा है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी केमहाकुंभ आने की खबरों पर उन्होंने कहा कि सबको यहां आकर डुबकी लगानी चाहिए.

ये भी पढ़ें : महाकुंभ मेला में नेशनल बुक ट्रस्ट ने शुरू किया Reading Lounge, पहले दिन आए एक लाख से ज्यादा लोग

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

14 minutes ago

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

43 minutes ago

सिर्फ बातें नहीं, अब कमाई का जरिया बना मोबाइल; पीएम मोदी बोले- गांवों तक पहुंची डिजिटल क्रांति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया.…

49 minutes ago