उत्तर प्रदेश

जेल से फरारी… 10 बच्चियों से दरिंदगी और कार में हंटर-हथकड़ी का टॉर्चर रूम; मुजफ्फरनगर पुलिस ने ऐसे मिटाया साइको रेपिस्ट का नामोनिशान

Muzaffarnagar Encounter: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में 23 जून की रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए कुख्यात आरोपी को लेकर बेहद चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. वह कोई आम अपराधी नहीं, बल्कि एक साइको सीरियल रेपिस्ट था, जो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उन्हें खौफनाक यातनाएं देता था. चार राज्यों की पुलिस की नाक में दम करने वाले इस शातिर दरिंदे के खात्मे के बाद खुद उसके परिवार ने भी राहत की सांस ली है (Satpal Sattu Encounter).

मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी साइको सीरियल रेपिस्ट सतपाल उर्फ सत्तू को मार गिराया. फरवरी 2026 में लुधियाना जेल से फरार होने के बाद उसने 4 महीने में 10 से अधिक नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उनका यौन शोषण किया था. उसकी कार से हथकड़ी, हंटर और कंडोम बरामद हुए हैं, जिससे वह बच्चियों को प्रताड़ित करता था. 30 से अधिक मुकदमों वाले इस अपराधी के खात्मे पर उसके खुद के परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है.

25 हजार के इनामी साइको सीरियल रेपिस्ट का एनकाउंटर

मुजफ्फरनगर पुलिस ने 23 जून की रात मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी साइको सीरियल रेपिस्ट सतपाल उर्फ सत्तू को मार गिराया. सत्तू ने 19 जून को सिविल लाइंस क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया था, जिसे तलाशने के लिए पुलिस ने 10 टीमें बनाकर 1000 सीसीटीवी कैमरे खंगाले.

कई मामलों में आरोपी (Psycho Serial Rapist Sattu)

जांच में सामने आया कि चंडीगढ़ का यह कुख्यात अपराधी हत्या, लूट और रेप जैसे 30 से अधिक मामलों में वांछित था. वह 15 साल जेल में रहने के बाद फरवरी 2026 में लुधियाना जेल से फरार हुआ था और महज 4 महीने में 4 राज्यों की 10 से अधिक नाबालिग बच्चियों को शिकार बना चुका था. मुठभेड़ के बाद उसकी ओरा कार से अवैध हथियारों के साथ प्रताड़ना का सामान- हथकड़ी, हंटर और कान्डम बरामद हुए, जिससे वह बच्चियों को यातनाएं देता था.

परिवार द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस का आभार (UP Police Encounter )

सत्तू का इतिहास छोटा राजन गैंग से जुड़ा था और उसने रणजी ट्रॉफी खेलने का दावा भी किया था. जेल से छूटकर उसने पत्नी के प्रेमी की हत्या की थी, जिससे उसका परिवार भी खौफ खाता था. लगातार पुलिस दबिश और बदनामी से परेशान पंजाब निवासी उसके परिवार ने एनकाउंटर के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस का आभार जताया है.

यह भी पढ़ें:  स्विमिंग पूल में नहा रहे युवक के कच्छे में घुसा सांप, वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने; यहां देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago