Muzaffarnagar Suicide: नीरज/मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार में मिले धोखे और ब्लैकमेलिंग ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया. तितावी थाना क्षेत्र के गढ़ी देशराज गांव में 27 वर्षीय युवक आयुष ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां के कथित टॉर्चर से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौत को गले लगाने से पहले आयुष ने एक भावुक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा दिलाने की अंतिम गुहार लगाई है.
आयुष ने अपनी प्रेमिका अंशिका भारद्वाज और उसकी मां बबीता भारद्वाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुसाइड नोट के मुताबिक, अंशिका उसे पिछले कई सालों से प्रेम जाल में फंसाकर आर्थिक रूप से लूट रही थी. आरोप है कि इस पूरी साजिश में अंशिका की मां भी बराबर की हिस्सेदार थी. दोनों मिलकर आयुष को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और उसकी कुछ निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसों की उगाई कर रहे थे. इसी बदनामी और टॉर्चर के डर से हारकर आयुष ने मौत को गले लगा लिया.
आयुष की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया. 27 साल के जवान बेटे को खोने का गम परिवार के लिए असहनीय है. सूचना मिलते ही थाना तितावी पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने आयुष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.
फिलहाल, पुलिस को वो सुसाइड नोट मिल गया है, जिसमें आयुष ने अपनी आपबीती लिखी है. पुलिस अब इस नोट और परिवार की तहरीर को आधार बनाकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है.
मामले की जानकारी देते हुए सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि गढ़ी देशराज गांव में एक नवयुवक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है. मृतक की पहचान 27 वर्षीय आयुष के रूप में हुई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं और जो सुसाइड नोट उपलब्ध कराया गया है, उसकी गहनता से जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़े: स्कूल में मर्डर और कैमरे ‘गायब’! मुजफ्फरनगर में चौकीदार की हत्या का वो राज, जिसने पुलिस की भी नींद उड़ा दी
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…