उत्तर प्रदेश

सीतापुर में जल्द बनेगा नया जिला चिकित्सालय, 99.39 करोड़ की स्वीकृति

प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सीतापुर में 200 शैय्या युक्त जिला चिकित्सालय के भवन निर्माण हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति निर्गत कर दी गई है. 99.39 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले चिकित्सालय भवन के लिए प्रथम किश्त जारी करने की स्वीकृति राज्यपाल द्वारा प्रदान कर दी गई है.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापरक बनाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है. हमारी प्राथमिकता अस्पताल में आने वाले हर मरीज को समुचित उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराने की है. इस दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य चल रहा है. हम हर मरीज को गुणवत्तापरक इलाज मुहैया करा रहे हैं. प्रदेश में नए चिकित्सालयों के निर्माण भी चल रहे हैं.

उन्होंने जानकारी दी कि ईपीसी मोड पर जनपद सीतापुर में 200 शैय्या युक्त जिला चिकित्सालय का भवन निर्माण प्रस्तावित है. भवन निर्माण हेतु व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित लागत 99.39 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति निर्गत कर दी गई है. उन्होंने जानकारी दी कि राज्यपाल द्वारा प्रथम किश्त के रूप में चार करोड़ रुपए निर्गत किए जाने की स्वीकृति भी दे दी गई है. जल्द ही सीतापुर में जिला चिकित्सालय भवन का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा. सीतापुर व आसपास के जनपद के मरीजों को सीधा लाभ प्राप्त होगा.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के आवास पर नकदी मिलने की खबर गलत, अग्निशमन विभाग ने किया खंडन

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Shukla

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago