उत्तर प्रदेश

व्रत के खाने में ‘जहर’ घोल रहे मिलावटखोर! नोएडा में भारी मात्रा में जब्त हुआ संदिग्ध कुट्टू का आटा

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के बीच अगर आप भी व्रत के लिए कुट्टू का आटा खरीदने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए करीब 400 किलो संदिग्ध और मिलावटी कुट्टू का आटा जब्त किया है. इस अचानक हुई छापेमारी से जिले के बाजारों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया है.

एक्सपायरी डेट के बिक रहा था आटा

जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने सबसे बड़ी कार्रवाई ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा स्थित ‘संतोष ट्रेडर्स’ पर की. यहां टीम को करीब 240 किलो खुला कुट्टू का आटा मिला. चौंकाने वाली बात यह थी कि दुकानदार के पास इस आटे का न तो कोई बिल था और न ही पैकेट पर निर्माण तिथि (MFG Date) या बैच नंबर जैसी अनिवार्य जानकारी मौजूद थी. यह खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन माना गया है.

इसके अलावा, नोएडा के विभिन्न बाजारों से 160 किलो आटा जब्त किया गया, जिसमें 70 किलो खुला और 110 किलो पैकेट बंद आटा शामिल है. विभाग ने कुल 7 नमूने सील कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे हैं.

160 लोग हुए थे बीमार

प्रशासन की इस सख्ती के पीछे एक बड़ी वजह हाल ही में हुई एक दुखद घटना है. अधिकारियों ने बताया कि महाशिवरात्रि के दौरान ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक ही सोसाइटी के 160 लोग कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़ गए थे. उस घटना से सबक लेते हुए प्रशासन ने इस बार नवरात्रि से पहले ही विशेष टीमें गठित कर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी थी.

“बख्शा नहीं जाएगा”

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान व्रत की सामग्री की मांग बढ़ जाती है, जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग घटिया और जहरीली सामग्री बाजार में उतार देते हैं.

साथ ही बिना लेबल, बिना बिल और बिना एक्सपायरी डेट के सामान बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी.

ये भी पढ़ें: रामपुर में ATS ने नेपाल से लाई जा रही अफीम की खेप पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

13 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

37 minutes ago

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

1 hour ago