Bharat Express DD Free Dish

रामपुर में ATS ने नेपाल से लाई जा रही अफीम की खेप पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार

UP News: रामपुर में लखनऊ ATS ने अफीम तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. नेपाल से होंडा सिटी कार में 1.36 किलो अफीम लाई जा रही थी. ATS ने घेराबंदी कर कार से खेप बरामद की और मेरठ के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया.

UP News: रामपुर में लखनऊ ATS ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है. अफीम तस्करी के एक नेटवर्क का खुलासा करते हुए टीम ने नेपाल से लाई जा रही खेप को पकड़ लिया.

संदिग्ध कार से बरामद अफीम

सूचना मिलने पर ATS ने रामपुर में घेराबंदी की और चेकिंग शुरू की. इसी दौरान एक होंडा सिटी कार को रोका गया. तलाशी में कार से 1.36 किलो अफीम बरामद हुई.

तीन तस्कर गिरफ्तार

कार में मौजूद मेरठ के रहने वाले तीन लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में सामने आया कि यह खेप नेपाल से उत्तर प्रदेश लाई जा रही थी और तस्कर इसे अलग-अलग शहरों में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे.

नेटवर्क की तलाश

ATS अब इस पूरे नेटवर्क और इसके अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भोट थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें-राजस्थान में UPSC चयन का झूठा दावा, युवक ने गांव के लोग और नेताओं को किया गुमराह

नशे के खिलाफ बड़ी सफलता

इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. अफीम जैसी खतरनाक नशीली वस्तु की इतनी बड़ी खेप पकड़ना ATS के लिए बड़ी सफलता है और इससे तस्करी के नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read