हरीश शर्मा, हापुड़
UP News: हापुड़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ ATS और स्थानीय पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये दोनों पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे और संवेदनशील जानकारी साझा कर रहे थे.
मोबाइल से मिली संदिग्ध सामग्री
गिरफ्तारी के बाद जब आरोपियों के मोबाइल की जांच की गई तो उसमें धार्मिक स्थलों की तस्वीरें और राष्ट्र विरोधी चैट मिलीं. इसके अलावा दिल्ली और नोएडा के कई मंदिरों की लोकेशन और मेट्रो स्टेशनों की जानकारी भी पाकिस्तान भेजी गई थी.
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से संपर्क
जांच में सामने आया कि दोनों युवक वॉट्सएप और टेलीग्राम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान से जुड़े लोगों से बातचीत करते थे. आरोप है कि वे पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए काम कर रहे थे.
आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार किए गए युवकों में एक का नाम अजीम राणा है, जो पिपलेहड़ा गांव का रहने वाला है. दूसरा आरोपी अजीत राजपूत मेरठ का निवासी है और वहां जेई के पद पर काम करता है.
ये भी पढ़ें-रामपुर में ATS ने नेपाल से लाई जा रही अफीम की खेप पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार
धोलाना से हुई गिरफ्तारी
ATS और हापुड़ पुलिस ने धोलाना इलाके में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा. फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
