उत्तर प्रदेश

नोएडा में हनीट्रैप की खौफनाक ‘मोडस ऑपरेंडी’! 2 लड़कियां अविवाहितों को पार्क में बुलाकर करती थीं लूटपाट, नहीं देने पर मार-मारकर तोड़ देती थीं हड्डी

Noida Honeytrap Gang Busted: नोएडा पुलिस ने अविवाहित युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर पैसे लूटने वाले एक बड़े हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया है. इस मामले में नोएडा की कसाना थाना पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 90 हजार रुपये बरामद हुए हैं. इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है.

नोएडा पुलिस के अनुसार गुरुवार को एक पीड़ित युवक कसाना थाने पहुंचकर तहरीर दी कि उसके साथ दो महिलाओं विनिशा और खुशी ने पहले बातचीत की फिर शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठने शुरू कर दिये. युवक ने ये भी बताया कि दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चैट वायरल कर जान से मारने की धमकी दी है. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

1 लाख 90 हजार बरामद

मामला हनीट्रैप जैसा लगने पर नोएडा पुलिस ने मैनुअल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से छानबीन करनी शुरू कर दी. कुछ ही समय में नोएडा पुलिस ने इस मामले के आरोपी दीपांशु, विनिशा और खुशी को सावित्री बाई इंटर कॉलेज के पास से काबू कर लिया. पुलिस को आरोपियों के पास से एक लाख 90 हजार रुपये भी बरामद हुए. पुलिस के मुताबिक ये पैसे युवक से किए गए लूट का हिस्सा थे. वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है. जिसकी पहचान अजय के रूप में हुई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

क्या है मोडस ऑपरेंडी?

ये आरोपी अविवाहित पुरुषों को अपनी जाल में फंसाते थे. सबसे पहले विनिशा बातचीत शुरू करती थी, फिर उनकी इस बातचीत में खुशी भी एड हो जाती थी. धीरे-धीरे दोनों लड़कियां शादी और घूमने-फिरने की डिमांड कर पैसे ऐंठना शुरू कर देती थी. एक बार पैसे मिलने के बाद इनकी डिमांड बढ़ती जाती थी. इस तरह से ये नवविवाहित युवकों को अपना निशाना बनाते थे.

ये भी पढ़ें- UP News: आजम खान पर टूटा मुसीबतों का पहाड़! अब्दुल्ला आजम को 7 साल की जेल, जानें क्या है मामला?

पार्क में बुलाकर बेरहमी से मारा

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 29 नवंबर को पीड़ित को कसाना के पास स्थित निहालदेव पार्क में बुलाये थे. पार्क में पहुंचने के बाद आरोपियों ने युवक से पैसों की डिमांड की. नहीं देने पर दोनों ने अपने पुरुष साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और 5 लाख रुपये छिन लिये.

गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान दीपांशु पुत्र देव, उम्र 22 साल, निवासी मुंजी खेड़ा, थाना दनकौर, विनिशा पुत्री दयाचंद, निवासी कसाना उम्र 21, खुशी पुत्री दयाचंद, निवासी कसाना उम्र 19 साल के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

10 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

12 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

22 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

31 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

59 minutes ago