उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी के शिलान्यास की तारीख की घोषणा हो चुकी है. 26 जून को शाम 5 बजे इंटरनेशनल फिल्म सिटी का शिलान्यास किया जाएगा.
इस आयोजन में फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगने की पूरी उम्मीद है. कई बड़े चेहरे भी इस समारोह में शामिल होने वाले हैं. इस समारोह के साथ ही फिल्म सिटी के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत होगी.
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को न सिर्फ भारतीय बल्कि वैश्विक फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाना है.
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगी फिल्म सिटी
फिल्म सिटी को यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किया जाएगा, यह कुल 1,000 एकड़ क्षेत्र में फैली होगी. परियोजना का पहला चरण 230 एकड़ में विकसित किया जाएगा, जिसे तीन सब-फेज में विभाजित किया गया है.
पहले सब-फेज में 80 एकड़ भूमि पर फिल्म स्टूडियो, फिल्म इंस्टीट्यूट, प्रोडक्शन हब और अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा. निर्माण कार्य को 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
उल्लेखनीय है कि काम में देरी की स्थिति में प्रति दिन 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा, ताकि कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा हो.
बेव्यू ग्रुप और भूटानी ग्रुप को सौपीं गई थी परियोजना की लेआउट प्लान
फिल्म सिटी का निर्माण बेव्यू ग्रुप और भूटानी ग्रुप के साझे प्रयास से किया जाएगा. इन दोनों ग्रुप्स को परियोजना के विस्तृत लेआउट प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे मंजूरी भी मिल चुकी है.
इस फिल्म सिटी का लक्ष्य सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित करेगी.
हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है. यह परियोजना यूपी की सांस्कृतिक छवि को भी वैश्विक स्तर पर मजबूत करेगी. शिलान्यास समारोह को लेकर प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसमें देश-विदेश की नामचीन फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे यह आयोजन और भी खास बन जाएगा.
ये भी पढ़ेंः योगी सरकार का बड़ा फैसला, नगर पंचायतों को 1 करोड़ तक के कार्य करने की दी स्वायत्तता
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…