Bharat Express DD Free Dish

बकरीद से पहले सख्त रेखा सरकार, दिल्ली में गायों, बछड़ों और ऊंटों की कुर्बानी पर होगी FIR; जानें गाइडलाइंस में क्या-क्या है बैन?

Bakrid Guidelines In Delhi: बकरीद से पहले दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार एक्शन में आ गई है. मंत्री कपिल मिश्रा ने बकरीद के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं. सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और गलियों में कुर्बानी देने और नालियों में खून-कचरा बहाने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है. जानें गाइडलाइंस में क्या-क्या बैन किया गया है?

delhi-government-strict-guidelines-bakrid-no-public-qurbani-cm-rekha-gupta-kapil-mishra-warning

Bakrid Guidelines In Delhi: आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) के त्योहार को देखते हुए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने सुरक्षा, स्वच्छता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद सख्त दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं. दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (X) हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि राजधानी में कानून का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सड़क पर कुर्बानी की ‘नो एंट्री’ (delhi bakrid guidelines 2026)

अपने कड़े संदेश में मंत्री कपिल मिश्रा ने सबसे ज्यादा जोर गोवंश और प्रतिबंधित जानवरों की सुरक्षा पर दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बकरीद के अवसर पर गोवंश, गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी देना पूरी तरह से गैरकानूनी है. ऐसा करने वालों के खिलाफ सीधे आपराधिक (Criminal) मामले दर्ज किए जाएंगे.

दिल्ली सरकार के मुख्य दिशानिर्देशों (delhi police bakrid security arrangements) के मुताबिक, सड़कों, गलियों या पार्कों जैसे किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी नहीं दी जा सकती. यह काम केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित और अधिकृत जगहों पर ही किया जा सकेगा.

खून या कचरा बहाने पर बैन (no public qurbani in delhi on bakrid)

पिछले वर्षों में बकरीद के दौरान सड़कों पर खून बहने और गंदगी की ढेरों शिकायतें सामने आई थीं. इसे देखते हुए इस बार विकास मंत्रालय ने सख्त हिदायत दी है कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले कचरे, खून या अन्य अवशेषों को नालियों, सीवरों या खुले में फेंकना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. इसके साथ ही, सड़कों पर अस्थायी पशु बाजार लगाने, मवेशियों की अवैध खरीद-बिक्री और जानवरों की गैरकानूनी तस्करी पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी.

ये भी पढ़ें: होर्मुज बंद होने से बढ़ी भारत की टेंशन! विदेश से लौटते ही पीएम मोदी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, जानें क्या हुआ फैसला?

दिल्लीवासियों से खास अपील (cow slaughter ban delhi on bakrid)

मंत्री कपिल मिश्रा ने सभी को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण और पूरी तरह से कानून के दायरे में मनाने की अपील की है. उन्होंने दिल्लीवासियों से एक खास आग्रह भी किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति या समूह इन सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो आम नागरिक तुरंत दिल्ली पुलिस (Delhi Police) या विकास मंत्रालय को इसकी सूचना दें. पुलिस और प्रशासन इन नियमों को सख्ती से लागू कराने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं. bakrid 2026 date in india, when is bakrid 2026, bakrid kab hai 2026, eid bakrid 2026, bakrid holiday 2026, bakrid wishes images 2026, bakrid festival india, bakrid moon sighting 2026, eid 2026 date, bakrid mubarak wishes



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read