मणिपुर के इम्फाल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने अपने ही कैंप में गोलीबारी कर 3 साथियों की जान ले ली और फिर खुद को भी गोली मार ली. यह घटना गुरुवार रात इम्फाल पश्चिम जिले के लाम्फेल स्थित सीआरपीएफ कैंप में हुई.
जानकारी के अनुसार, आरोपी जवान संजय कुमार जो कि 120वीं बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात था, उसने अपनी सर्विस राइफल से अचानक गोली चलानी शुरू कर दी. उसने कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर पर गोली चलाई, जिससे 3 की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी जवान ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
इस घटना में आठ अन्य जवान भी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए इम्फाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में भर्ती कराया गया. घायल जवानों की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है.
सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, और घटना की विस्तृत जांच जारी है. इसके अलावा, जवानों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर तनाव को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…