उत्तर प्रदेश

मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा, नोएडा सेक्टर-16 ट्रैक पर कूदी युवती; हालत गंभीर

दिल्ली-एनसीआर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन (Noida Sec-16 Metro)पर एक युवती अचानक मेट्रो ट्रैक पर कूद गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद उसे गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

जानिए पूरा मामला?

यह हादसा बुधवार (25 मार्च) को करीब 4:15 बजे हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी एक युवती अचानक प्लेटफॉर्म से नीचे ट्रैक पर कूद गई. इस घटना से स्टेशन पर मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत मेट्रो स्टाफ को इसकी जानकारी दी गई.

घटना की सूचना मिलते ही मेट्रो कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की. सुरक्षा के लिहाज से ब्लू लाइन पर मेट्रो ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई, ताकि बचाव कार्य बिना किसी खतरे के किया जा सके. इस कारण कुछ देर तक मेट्रो सेवा प्रभावित रही और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

युवती की हालत गंभीर

वहीं, सूचना मिलते ही थाना फेज-1 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस और मेट्रो स्टाफ ने मिलकर युवती को ट्रैक से बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों का कहना है कि युवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उसके पास मिले सामान की जांच कर रही है और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है, ताकि उसकी पहचान की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया.


ये भी पढ़ें: कोर्ट में Pawan Singh करते रहे इंतजार पर नहीं आईं ज्योति! जज से बोले पावरस्टार- मुझे तलाक चाहिए, अब साथ नहीं रहना


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या युवती ने जानबूझकर ऐसा किया. इस घटना के बाद मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. लोग यह जानना चाहते हैं कि इतनी सख्ती के बावजूद कोई व्यक्ति ट्रैक तक कैसे पहुंच गया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

1 minute ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

48 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago