उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर.
उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को एक जनसभा में बड़ा बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि भगवान हनुमान का जन्म राजभर जाति में हुआ था. इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.
बलिया के चितबड़ागांव क्षेत्र स्थित वासुदेव गांव में एक कार्यक्रम के दौरान ओपी राजभर ने कहा, “हनुमान जी का जन्म राजभर जाति में हुआ था. जब अहिरावण ने राम जी और लक्ष्मण जी को पाताल लोक ले गया, तो कोई भी उन्हें वापस लाने की हिम्मत नहीं जुटा सका. केवल राजभर जाति में जन्मे हनुमान जी ने यह साहस दिखाया और दोनों को पाताल से बाहर निकाला.”
उन्होंने आगे कहा, “गांवों में आज भी जब बच्चे झगड़ते हैं तो बुजुर्ग कहते हैं, ‘भर बानर हैं. हनुमान जी का रहलन बानर.'”
ओम प्रकाश राजभर ने अपनी टिप्पणी में विपक्षी दलों को निशाने पर लिया, खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस को. उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी 2012 से पहले डॉ. अंबेडकर के नाम से इतनी चिढ़ती थी कि वह मंच से घोषणा करती थी कि सत्ता में आने पर वह लखनऊ में अंबेडकर पार्क को ध्वस्त कर देंगी और वहां शौचालय बनवाएंगी.”
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजभर ने कहा, “संविधान की बात करने वाली कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान लाखों नेताओं और पत्रकारों को जेल में डाला था. आज कांग्रेस और सपा बाबा साहब अंबेडकर के लिए इतना प्यार क्यों दिखा रहे हैं? क्या पहले अंबेडकर उनके लिए भगवान नहीं थे?”
उन्होंने यह भी कहा कि सपा ने लाखों लोगों की जिंदगी बर्बाद की और अंबेडकर के नाम पर बनी विकास योजनाओं को खत्म कर दिया.
ओम प्रकाश राजभर ने बलिया के वासुदेव गांव के मुख्य द्वार पर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. इस अवसर पर उन्होंने यह बयान दिया और विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए अपने दल की योजनाओं का समर्थन किया.
ओपी राजभर का यह बयान राज्य के राजनीतिक माहौल को गरम कर सकता है. उनकी बयानबाजी से यह स्पष्ट है कि वह आगामी चुनावों में अपनी पार्टी के लिए हिंदू समुदाय और विशेष रूप से राजभर जाति को आकर्षित करने के लिए अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…